ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
महाराष्ट्र

शिंदे सरकार के इन दो मंत्रियों को मंत्रिमंडल से दूर रखें… आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस से की मांग

शिवसेना उद्वव ठाकरे के नेता आदित्य ठाकरे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपील की है कि शिंदे सरकार के दो मंत्रियों के अपने मंत्रिमंडल से दूर रखें. उद्धव ठाकरे ने रविवार को सोशल साइट एक्स पर ट्वीट किया कि अगर बीजेपी सरकार सड़क घोटाले पर कार्रवाई करने के लिए गंभीर है, तो उन्हें तत्कालीन अवैध सीएम शिंदे और शिंदे शासन के 2 संरक्षक मंत्रियों- लोढ़ा और केसरकर को कैबिनेट से बाहर रखना चाहिए.

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, यह तथ्य कि बीजेपी भी घटिया सड़क निर्माण के बारे में बोल रही है और एसआईटी की मांग कर रही है, केवल मेरी बात को साबित करती है- शिंदे शासन ने 12,000 करोड़ रुपए के दो सड़क घोटाले किए.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि यह मुंबई की मेहनत की कमाई थी. बर्बाद हो गई. ठेकेदारों और राजनेताओं को अपनी जेबें भरने के लिए की गई. उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दो सालों से उनका पर्दाफाश किया, लेकिन बीजेपी ने उस शासन का समर्थन किया.

कैबिनेट विस्तार पर उद्धव ने उठाए सवाल

मंत्रिमंडल के गठन में देरी होने पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि अब कलह और स्वार्थ है, जिसे लोगों की सेवा के लिए अलग रखा जाना चाहिए. ईवीएम और चुनाव आयोग ने बहुमत दे दिया है. तुरंत काम शुरू कर देना चाहिए था. लेकिन, मुझे क्या मिलेगा, तुम्हें क्या मिलेगा का स्वार्थ अभी चल रहा है. आदित्य ठाकरे ने यह भी कहा कि वे इतने बहुमत से भी खुश नहीं हैं, कहीं कोई जश्न नहीं है.

सावरकर के अलावा अन्य मुद्दों पर ध्यान करें केंद्रित

लोकसभा में वीर सावरकर का मुद्दा उठाये जाने पर आदित्य ठाकरे ने कहा किभाजपा और कांग्रेस को अब सावरकर और नेहरू के अलावा अन्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. सावरकर विवाद पर आदित्य ठाकरे ने दोनों पार्टियों के नेताओं को सलाह देते हुए कहा है कि बेरोजगार युवाओं के लिए काम का मुद्दा 50 साल पहले जो हुआ उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि हम दूसरे समाज को दबाकर अपना हिंदुत्व साबित नहीं करना चाहते. हमारा हिंदुत्व अलग है, हमारा हिंदुत्व दिल में राम और हाथ में काम है.

Related Articles

Back to top button