ब्रेकिंग
भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक
उत्तरप्रदेश

तोड़ा जा रहा संभल में मंदिर के पीछे बना मकान, क्या बोले डीएम और घर के मालिक मतीन अहमद?

उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने 46 साल से बंद पड़े मंदिर का ताला खुलवाया है. पुलिस ने मंदिर की साफ-सफाई की. मंदिर में शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति मिली. संभल के खग्गू सराय इलाके में यह कार्तिक शंकर मंदिर है. बताया जा रहा है कि ये मंदिर 300 साल पुराना है. इस मंदिर के पीछे एक मकान बना है, जिसे प्रशासन अतिक्रमण बता रहा है. अब घर का मालिक खुद ही मकान को तोड़ रहा है.

डीएम राजेंद्र सिंह पेंसिया ने कहा था कि मंदिर के पीछे जो मकान बनाया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मकान मालिक से प्रशासन ने बातचीत की है, जिस पर मकान मालिक मतीन अहमद ने कहा कि वह खुद अतिक्रमण को हटा रहा है. वरना प्रशासन उसके अतिक्रमण को हटा देगा. मंदिर के पास कुएं से तीन मूर्तियां मिली हैं. सभी मूर्तियों को सुरक्षित रखवा दिया गया है.

रस्तोगी परिवार को दी जिम्मेदारी

डीएम ने कहा कि साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के लिए आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को लिखा गया है कि यह मूर्ति कितनी पुरानी है. आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया फैसला करेगा कि मूर्ति की कार्बन डेटिंग करनी है या नहीं, जो लोग मंदिर की पूजा कर रहे थे, उसी विष्णु रस्तोगी परिवार को फिलहाल मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वही लोग पूजा करेंगे.

अब भी मंदिर पर बना गुंबद

मंदिर के ऊपर गुंबद अभी भी बना हुआ है. मंदिर के पीछे की तरफ भी अतिक्रमण है. मकान मालिक ने कहा है कि वह खुद अतिक्रमण हटा रहा है. मंदिर से सटे मकान को तोड़ने के लिए मजदूर भी पहुंचे हैं. इन मजदूरों को भी खुद मकान मालिक मतीन अहमद ने बुलाया. मकान मालिक मतीन ने कहा कि 2 फुट का छज्जा निकला हुआ है, जिसको तोड़ जा रहा है.

मंदिर का कैसे पता चला?

संभल में बीते 24 नवंबर को शाही मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हो गए थे. 40 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिंसा के बीच पुलिस इलाके में गश्त कर रही थी, तभी अधिकारियों को अतिक्रमण की शिकायत मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो इस मंदिर का पता चला.

Related Articles

Back to top button