ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 साल पुराने भ्रष्टाचार केस में दोषी कर्मचारी की अपील खारिज, सजा ... सरगुजा के मैनपाट में दर्दनाक हादसा: उफनती घुनघुट्टा नदी में बहा केरल का छात्र; स्थानीय युवक ने बचाई ... सरगुजा में कोयला खदान में घुसा दंतैल हाथी: 1 घंटे तक मची अफरा-तफरी, पगोरिया जंगल में वन विभाग की निग... एक कप चाय ने बचाई 5 दोस्तों की जान: नेपाल की प्रलयंकारी बाढ़ से सुरक्षित लौटे रायपुर के नागरिक बिजली निजीकरण और बिलासपुर हिंसा पर सियासी घमासान: CM साय ने खारिज किए कांग्रेस के आरोप छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण समारोह: 666 खिलाड़ियों को ₹1.74 करोड़ के पुरस्कार, CM विष्णु देव साय ने क... नारायणपुर और सुकमा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी: जमीन में दबा मिला हथियारों व बारूद का जखीरा 'नक्सल पीड़ित ग्रामीण भी शहीद से कम नहीं': सुकमा पहुंचे डॉ. प्रेमा साईं महाराज ने जाना परिवारों का द... 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' बनेगा जनआंदोलन; PM मोदी के 'मन की बात' पर बोले CM विष्णु देव साय ओरछा में MP BJP प्रदेश कार्यसमिति की 2 दिवसीय बैठक: निकाय चुनाव, विकसित भारत 2047 और Gen-Z पर महामंथ...
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बड़ा आरोप, कहा- सदन में टूट रही पंरपराएं

भोपाल : मध्य प्रदेश के विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। कांग्रेस ने जहां महंगाई और बेरोजगारी को लेकर हाथों में तख्तियां और कटोरा लेकर सरकार का विरोध किया है। वहीं पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपनी सरकार को घेरा है। उन्होंने सदन में परंपराएं टूटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पहले ध्यानाकर्षण के सवाल को लेकर विधायकों की मंत्रियों से बात हो जाती थी जिससे संवादहीनता की स्थिति नहीं होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। मैंने जो कल ध्यानाकर्षण लगाया था। अपने क्षेत्र में एक स्कूल को लेकर लगाया था। वहां पर प्राइवेट स्कूल के द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया जा रहा है। हाल ही में वहां पर यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी है। मैंने सदन में भी यही बात कही थी। लेकिन स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि वहां जन आक्रोश हो यह सही नहीं है। तो क्या यौन शोषण की घटनाओं पर मैं खुश हूं?  हाल ही में प्रदेश में यौन शोषण की घटनाएं बढ़ी है। उन्हें रोकने के लिए सही नीति बनाने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button