ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सबरीमाला में हादसा, मंदिर में फ्लाईओवर से कूदा युवक… हो गई मौत

केरल राज्य के पतनमतिट्टा ज़िले में सोमवार(16 दिसंबर) को सबरीमाला में एक श्रद्धालु की फ्लाईओवर से कूदने से मौत हो गई. मृतक की पहचान कनकपुरा निवासी कुमार स्वामी के रूप में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय कुमार स्वामीसन्निधानम से मलिकप्पुरम तक जाने वाले फ्लाईओवर से नीचे कूद गए थे.

पुलिस ने बताया कि कुमार ने 16 दिसंबर शाम करीब 6:30 बजे मलिकप्पुरम में फ्लाईओवर की शीट वाली छत से करीब 20 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी. गिरने के कारण उसके हाथ और पैर में चोट लग गई. ऐसे में उन्हें कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मानसिक रूप से था परेशान श्रद्धालु

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ये सामने आया है कि उन्हें मानसिक परेशानी थी. शव को अस्पताल के शवगृह में रख दिया गया है. घटना सोमवार शाम की है और श्रद्धालु दो दिन से वहां रह रहा था.

बस-कार में टक्कर की वजह से चार श्रद्धालुओं की मौत

हाल ही में कोन्नी के मुरिंजाकल्लू के पास सबरीमाला श्रद्धालुओं को ले जा रही एक बस और कार की टक्कर होने की वजह से चार लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों की पहचान मथाई इपेन, बीजू पी. जॉर्ज, अनु और निखिल के रूप में हुई है, जो पथानामथिट्टा के पास मल्लास्सेरी के निवासी थे. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 3.30 बजे पुनालुर-मुवत्तुपुझा रोड के मूरिंजकाल-कलंजूर खंड पर हुई. प्रारंभिक जांच में दुर्घटना कार चला रहे बीजू पी. जॉर्ज झपकी लेने की वजह बताई जा रही है.

क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई, वहां सड़क की चौड़ाई कम है और हाल के वर्षों में वहां अनेक दुर्घटनाएं हुई हैं. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा, जिसमें से तीन को देखकर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया.

Related Articles

Back to top button