ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श... Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे... Indore Metro News: 5800 करोड़ के प्रोजेक्ट का नया अवतार; अब किटी पार्टी, प्री-वेडिंग और फिल्म शूटिंग... MP Weather Update: जबलपुर और ग्वालियर समेत 28 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी; जानें आपके शहर का हा...
देश

इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े मामले में सैयद इस्माइल पाया गया दोषी, 9 साल पहले हुआ था अरेस्ट

कर्नाटक में भटकल के होम्योपैथिक डॉक्टर सैयद इस्माइल अफाक को 9 साल पहले अरेस्ट किया गया था. उस पर इंडियन मुजाहिद्दीन को विस्फोटक सप्लाई करने का आरोप है. गिरफ्तारी के 9 साल बाद कोर्ट ने उसे आतंकी समूह का हिस्सा होने का दोषी ठहराया है. बेंगलुरु में आतंकवाद मामलों की विशेष अदालत ने सोमवार को डॉक्टर को आतंकवादी समूह का हिस्सा होने के आरोप में दोषी ठहराया.

सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद डॉक्टर सैयद इस्माइल अफाक (43 साल) को इंडियन मुजाहिदीन को अमोनियम नाइट्रेट की आपूर्ति करने के आरोप में 8 जनवरी 2015 को बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस आतंकी संगठन ने साल 2006 से 2013 के बीच भारत में कई जगह विस्फोट किए थे. इनमें 200 से अधिक लोग मारे गए थे.

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नेता रह चुका है अफाक

अफाक भटकल में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का नेता भी रह चुका है. विशेष अदालत ने सोमवार को उसे आतंकी समूह का हिस्सा माना. अफाक के अलावा उसके दो सहयोगियों अब्दुल सुबूर और सद्दाम हुसैन को गैरकानूनी गतिविधियों और विस्फोटक अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है. ये दोनों भटकल के रहने वाले हैं.

रियाज अहमद सईदी सभी आरोपों से बरी

हालांकि, इन तीनों को यूएपीए की धारा-16 के तहत आतंकवादी कृत्य करने के आरोपों से बरी कर दिया गया है. कोर्ट ने माना कि ये तीनों किसी भी विस्फोट में सीधे तौर पर शामिल नहीं थे. एक अन्य आरोपी रियाज अहमद सईदी पर इंडियन मुजाहिद्दीन और विस्फोटक आपूर्ति समूह के बीच मध्यस्थ होने का आरोप था. उसको सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है.

18 दिसंबर को सजा सुनाएगी कोर्ट

अदालत ने आरोपियों की सजा पर सुनवाई के लिए 18 दिसंबर की तारीख तय की है. बता दें कि होम्योपैथिक डॉक्टर और उसके साथियों को 2013 में हैदराबाद के दिलसुखनगर में हुए विस्फोट के बाद गिरफ्तार किया गया था. इस विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे. नेपाल सीमा पर विस्फोटों के मुख्य आरोपी यासीन भटकल की गिरफ्तारी हुई थी.

Related Articles

Back to top button