ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

दिल्ली में फिर तनाव की खबरों को पुलिस ने बताया अफवाह, कहा- शांति बनाए रखें

नई दिल्लीः पश्चिम दिल्ली के ख्याला-रघुबीर नगर इलाके में तनाव को खबरों पर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी ने इन इलाकों में तनाव की सूचना पर कहा कि इसके पीछे कोई सच्चाई नहीं है। सभी से अनुरोध किया जाता है कि स्थिति को बिल्कुल सामान्य और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए शांत रहें।
PunjabKesari
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन, बदरपुर, तुग्लकाबाद, उत्तम नगर वेस्ट, नागलोई और सुरजमल मेट्रो स्टेशनों को भी बंद किया गया था जिसे दौबारा खोल दिया गया है। पुलिस ने मेट्रो स्टेशन बंद करने के पीछे कहा था कि अफवहों को देखते हुए एहतियातन यह कदम उठाया गया था। पुलिस ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली पुलिस पीआरओ एमएस रंधावा ने हिंसा की खबरों पर कहा कि पूरे शहर में स्थिति सामान्य है, वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। कुछ घबराहट भरे कॉल आ रहे हैं, मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहूंगा कि वे उन पर ध्यान न दें।

दिल्ली पुलिस पीआरओ ने कहा कि हमें पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, मदनपुर खादर, राजौरी गार्डन, हरि नगर, और ख्याला से कुछ हिंसा की खबरों के कॉल मिले हैं, उन्होनें कहा कि ऐसी कॉल पर ध्यान ना दें। इन स्थानों पर स्थिति सामान्य है। उन्होनें कहा कि पुलिस सोशल मीडिया की निगरानी कर रहे हैं और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button