ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
टेक्नोलॉजी

वॉट्सऐप पर मिलेगा डायलर कीपैड, नंबर सेव किए बिना डायरेक्ट कर सकेंगे कॉल

अब आपको वॉट्सऐप पर नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फोन के डायलर की तरह आपको वॉट्सऐप पर भी डायलर फीचर मिलेगा. वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर अपडेट लाता रहता है. वॉट्सऐप यूजर्स को नंबर सेव करने का झंझट बुरा लगता है. कई बार हर किसी का नंबर सेव करने का मन नहीं होता है. बस इसी दिक्कत पर फोकस करते हुए वॉट्सऐप ने नए फीचर की तैयारी कर ली है. आप जल्द ही डायरेक्ट वॉट्सऐप से कॉल कर सकेंगे.

डायलर के नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें आपको फोन के डायलर की तरह नंबर मिलाने की सुविधा मिलेगी. जिससे आपका वॉट्सऐप यूज करने का एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाएगा. ये फीचर किस फोन में और कब मिलेगा. यहां इसकी डिटेल्स चेक करें.

वॉट्सऐप का नया फीचर डायलर

अब आपको वॉट्सऐप पर नंबर सेव करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. फोन के डायलर की तरह आपको वॉट्सऐप पर भी डायलर फीचर मिलेगा. वॉट्सऐप अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर अपडेट लाता रहता है. वॉट्सऐप यूजर्स को नंबर सेव करने का झंझट बुरा लगता है. कई बार हर किसी का नंबर सेव करने का मन नहीं होता है. बस इसी दिक्कत पर फोकस करते हुए वॉट्सऐप ने नए फीचर की तैयारी कर ली है. आप जल्द ही डायरेक्ट वॉट्सऐप से कॉल कर सकेंगे.

मौजूदा समय में आपको वॉट्सऐप पर केवल उन्हीं नंबर्स पर कॉल करने का ऑप्शन मिलता है जिन्हें सेव किया गया होता है. इन-ऐप डायलर इस दीवार को तोड़ देगा. फिलहाल ये फीचर अपने टेस्टिंग फेज में है, इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए शुरू किया जाएगा.

वॉट्सऐप पर आने वाला एक और फीचर

वॉट्सऐप पर आने वाले समय में और भी नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इसमें आप ग्रुप वायस कॉल में कॉन्टेक्ट सलेक्ट कर सकेंगे. इसमें आप ग्रुप के सलेक्टेड लोगों को कॉल कर सकेंगे. कॉल का नोटिफिकेशन भी केवल सलेक्टेड कॉन्टेक्ट के पास ही जाएगा.

Related Articles

Back to top button