ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
दिल्ली/NCR

BJP कार्यालय के बाहर AAP का प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल ने कहा- भाजपा अंबेडकर के खिलाफ है

अरविंद केजरीवाल और AAP नेता बीजेपी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए पहुंचे हैं. गृहमंत्री अमित शाह द्वारा अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है. आम आदमी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर का घेराव करने की कोशिश करेगी. दिल्ली पुलिस ने भाजपा कार्यालय से तकरीबन 400 मीटर दूर बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोका हुआ है. अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज प्रदर्शन के लिए पहुंचे. इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा अंबेडकर के खिलाफ है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहेब अंबडेकर को बहुत अपमान किया. उनका एक तरह से मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों, करोड़ों, करोड़ों दलितों, गरीबों और कुचले हुए लोगों, पिछड़े लोगों और वंचितों के लिए अंबेडकर भगवान से कम नहीं है.

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने जीने का अधिकार दिया. जिस तरह से शाह ने अंबेडकर का अपमान किया है. करोड़ों लोगों की भावना आहत हुई है. जब भी जीवन में मुझे कठिनाई मुझे होती है, तो जीवनी उठाकर पढ़ लेता हूं. उनका संघर्ष हमें प्रेरणा देता है. मेरे जैसे करोड़ों लोग हैं, जिनके आदर्श बाबा साहेब हैं. करोड़ों लोगों की भावना को आहत किया है.

केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से पीएम ने शाह का बचाव किया है. उससे साफ है कि यह भाजपा की रणनीति थी, जिसके तहत अंबेडकर का अपमान किया गया. वह इसकी निंदा करते हैं.

भाजपा अंबेडकर के खिलाफ हैः केजरीवाल

उन्होंने कहा कि भाजपा अंबेडकर के खिलाफ है. संविधान के खिलाफ है. अब बीजेपी के जितने समर्थक है, उनको तय करना होगा. उनको चुनना होगा कि वे भाजपा के साथ हैं या अंबेडकर के साथ हैं. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने साफ कर दिया है कि वे अंबेडकर के खिलाफ हैं.

केजरीवाल ने मांग की कि शाह के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों का गुस्सा कम हो. उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में यह संदेश लेकर जाएंगे कि किस तरह से भाजपा अंबेडकर का अपमान कर रही है. उन्होंने कहा कि फिर से इसकी निंदा करते हैं.

Related Articles

Back to top button