ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

Mission Mangal First Teaser: अक्षय कुमार के अंदाज और सभी स्टार्स की एक झलक ने जीता फैंस का दिल

खिलाड़ियाें के खिलाड़ी अक्षय कुमार जिनके चाहने वाले हैं लाखाें-कराेड़ाें फैंस, दुनिया भर में इन्हाेंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने शानदार अभिनय और स्टाइल के कारण ये सबके दिलाे पर राज करते हैं। एक बार फिल्म से फिल्म ‘मिशन मंगल’ से ये दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं। बता दें कि हाल ही में उनकी फिल्म ‘मिशन मंगल’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, जिसमें सभी सितारों को दिखाया गया। वहीं अब फिल्म का 45 सेकंड का टीजर लॉन्च किया जा चुका है।

टीजर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ फिल्म के थीम को द‍िखाया गया है, मिशन मिशन को जगन शक्त‍ि ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तापसी पन्नू, विद्या बालन शरमन जोशी, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, नित्या मेनन, शरमन जोशी लीड रोल में हैं, 15 अगस्त के मौके पर फिल्म को र‍िलीज किया जा रहा है। मिशन मंगल के टीजर में लास्ट मिनट काउंटडाउन के शुरू होने की आवाज सुनाई देती है। इसी के साथ फिल्म के किरदारों की झलक नजर आती है, ये फिल्म देश के मिशन मंगल पूरा करने की ऐत‍िहासिक घटना पर बनी है।

बताते चलें कि टीजर की शुरुआत राकेश धवन (अक्षय कुमार) से होती है। राकेश धवन, साइंटिस्ट है और वो अपनी पूरी टीम को इंस्ट्रक्शन देते नजर आते हैं। टीम में शामिल हैं तारा श‍िंदे (व‍िद्या बालन),  कृत‍िका अग्रवाल (तापसी पन्नू), एका गांधी (सोनाक्षी स‍िन्हा), शरमन जोशी (परमेश्वर नायडू), नेहा स‍िद्दकी (कृत‍ि कुल्हारी), वर्षा गौड़ा न‍ित्या मेनन), अनांथे अय्यर (एच आर दात्रे).

फिल्म मिशन मंगल का टीजर सोशल मीड‍िया पर शेयर करते हुए अक्षय ने ल‍िखा, “एक देश, एक सपना, एक इत‍िहास” भारत के मार्स मिशन की सच्ची घटना है यहां, इसके पहले फिल्म का पोस्टर र‍िलीज किया गया था। पोस्टर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “अंडरडॉग्स की एक कहानी, जो इंडिया को मंगल ग्रह तक ले गए. ताकत, साहस और कभी हार न मानने की कहानी। मंगल ग्रह पर भारत के स्पेस मिशन की सच्ची कहानी। 15 अगस्त को आपके पास आ रही है”

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”इस स्वतंत्रता दिवस, सपने भरेंगे उड़ान। सालों से हॉलीवुड में स्टार-ट्रेक, स्टार वार्स और ग्रेविटी जैसे अंतरिक्ष पर आधारित कई शानदारों फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों का निर्माण हुआ जिन्होंने आविष्कारकों और वैज्ञानिकों की एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है। मैं हमेशा से ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना चाहता था, एक ऐसी फिल्म जो हमारी आने वाली पीढ़यों को प्रेरित करें। वो जो कल्पना और जिज्ञासा को उड़ान दे” अक्षय कमार ने बीते द‍िनों एक स्पेशल पोस्ट ल‍िखकर बताया था कि मिशन मंगल ऐसी फिल्म है ज‍िसे मैं अपनी बेटी के लिए करना चाहता था। बता दें कि ये फिल्म बॉक्स ऑफ‍िस पर 15 अगस्त के द‍िन रिलीज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button