ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
उत्तरप्रदेश

रूस में हो रही राम-रावण युद्ध की प्रैक्टिस, महाकुंभ 2025 में होगा मंचन

प्रयागराज महाकुंभ की तैयारियां सिर्फ प्रयागराज में ही नहीं, बल्कि देश के बाहर भी चल रही हैं. इस बार महाकुंभ के सांस्कृतिक मंच पर रूस के कलाकार राम और सीता के किरदारों के साथ तुलसी की रामायण को प्रस्तुत करेंगे. रूस के रामलीला कलाकार भी महाकुंभ के लिए विशेष तैयारी कर रहे हैं.

यूक्रेन के साथ युद्ध में व्यस्त रूस की राजधानी मास्को में इन दिनों एक और युद्धाभ्यास चल रहा है. यह युद्ध महाकुंभ में संगम तट पर राम-रावण के बीच लड़ा जाएगा. मास्को स्थित पद्मश्री गेनादी पेचनीकोव स्मारक में रूसी रामलीला का रिहर्सल हो रहा है. दिशा रामलीला मंडली रूस के संयोजक रामेश्वर सिंह हैं, जो खुद तीन से चार घंटे तक रोजाना रिहर्सल कराते हैं.

रूसी रामलीला बनेगी आकर्षण का केंद्र

रामेश्वर सिंह ने बताया कि इस बार महाकुंभ में राम-सीता, लक्ष्मण और रावण के किरदारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनेगी. भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से महाकुंभ में रामलीला की प्रस्तुति के लिए बातचीत चल रही है, हालांकि तिथि अभी तय नहीं हुई है. फिलहाल, कलाकारों ने मास्को में पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है. इस रामलीला में रूसी कलाकार राम की वन गमन यात्रा से लेकर रावण वध तक के विभिन्न प्रसंगों को भारतीय जनमानस में जीवंत रूप से प्रस्तुत करेंगे.

स्वयंवर से राज्याभिषेक तक की झलक

रूसी रामलीला में महाकुंभ में प्रभु श्रीराम का जन्म नहीं दिखाया जाएगा. लीला की शुरुआत सीता स्वयंवर से होगी, जिसमें राजा जनक के प्रण, चिंता और धनुष न टूट पाने के दृश्य प्रदर्शित किए जाएंगे. इसके बाद राम का अयोध्या में प्रवेश, रानी कैकेयी का कोप भवन में जाना, राम वन गमन, सीता हरण, राम-हनुमान भेंट, पंचवटी में सीता, हनुमान का लंका में प्रवेश, और अंत में राम-रावण युद्ध तथा राम का राज्याभिषेक दिखाया जाएगा.

एफगेनी प्रभु श्रीराम और वोल्गा माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. लीला के भावों को साकार करने के लिए रूसी कलाकार अत्यधिक मेहनत कर रहे हैं. इसमें राजा जनक की भूमिका में आरगेनी, सुमित्रा के किरदार में एंजलीना, हनुमान के रूप में विक्टर, लक्ष्मण के रूप में एलेग्जे, कैकेयी के रूप में एलेंजेंद्रा और रावण के रूप में लाडोलेट नजर आएंगे.

Related Articles

Back to top button