ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

एक्ट्रेस ने छोड़ी BJP, कहा- अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसों के साथ नहीं रह सकती

बांग्ला अभिनेत्री से राजनेता बनीं सुभद्रा मुखर्जी ने दिल्ली हिंसा के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को भेज दिया है। इस्तीफे देने के बाद सुभद्रा मुखर्जी ने कहा कि वह उस पार्टी में नहीं रह सकती, जिसमें कपिल मिश्रा व अनुराग ठाकुर जैसे नेता हैं। सुभद्रा मुखर्जी ने कुछ बांग्ला फिल्मों व टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। सुभद्रा मुखर्जी ने शुक्रवार को ही भाजपा छोड़ दी थी। यह बात रविवार को सामने आई।

सुभद्रा मुखर्जी ने कहा कि वह बहुत उम्मीद के साथ भाजपा में शामिल हुई थीं, लेकिन हाल के घटनाक्रमों से उन्हें निराशा हुई, जो दिखाता है कि भाजपा अपनी विचारधारा से दूर जा रही है। उन्होंने कहा कि वह नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के साथ थीं, जिसे नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद में पारित किया, लेकिन वह इसे बढ़ावा देने के भाजपा के तरीके को लेकर वह अब विरोध में हैं।

उन्होंने कहा, “इसने पूरे देश में अशांति पैदा की है। हम सबको इतने सालों बाद स्वतंत्र भारत में अपनी नागरिकता साबित करने के लिए अपने दस्तावेज क्यों दिखाने चाहिए।” सुभद्रा मुखर्जी ने कहा कि दिल्ली हिंसा ने आखिकार मुझे मजबूर किया कि वह पार्टी के साथ बनी नहीं रह सकतीं। दिल्ली हिंसा में अब तक 43 लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

अभिनेत्री ने कहा, “माहौल नफरत से भरा है। अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा जैसे पार्टी नेताओं के खिलाफ उनके नफरत भरे भाषणों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मैं ऐसी पार्टी में कैसे रह सकती हूं, जो कार्रवाई चुनकर करे?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button