ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
मध्यप्रदेश

बर्खास्त पुलिसकर्मी की हत्या, गांव के चबूतरे पर खून से सनी मिली लाश

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में कुठला थाना क्षेत्र के ग्राम जटवारा में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी की पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर खून से सनी लाश मिली है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया था। बर्खास्त पुलिसकर्मी की देर रात को हत्या की गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जानकारी पुलिस को दी, घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्याकांड से जुड़े तथ्यों को उजागर नहीं किया जा सका है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जटवारा का रहने वाला मुकेश उर्फ लाला शर्मा पिता दादूराम शर्मा बालाघाट पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। बालाघाट के बैहर थाने में पदस्थ रहने के दौरान विभाग द्वारा उसे बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद से वह अपने गांव जटवारा में रहता था। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण अपने-अपने काम पर जा रहे थे, तो उनकी नजर गांव में मौजूद गौरी शंकर मंदिर के सामने स्थित पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर मुकेश की खून से सनी लाश पर पड़ी। खून से सनी मुकेश की लाश देखे जाने के बाद पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई।

घटना की जानकारी लगते ही कुठला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है, बर्खास्त पुलिस आरक्षक की हत्या लाठी डंडे एवं घातक हथियार से मारकर की जाना बताई जा रही है। हत्या बीती देर रात की है । हत्या किन कारणों से हुई और हत्यारे कौन हैं इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button