ब्रेकिंग
राजघराने की गरिमा तार-तार: आखिरी महारानी के अंतिम संस्कार में भिड़े परिजन, श्मशान घाट बना अखाड़ा टॉपर से जलन या सनक? "उसे सम्मान मिला, हमें अपमान..." - मुरादाबाद कांड के आरोपियों का खौफनाक कबूलनामा मुखाग्नि देने चला था बेटा, तभी फोन पर गूंजी मां की आवाज: श्मशान की दहलीज से लौट आई खुशियां खतरनाक हुई दिल्ली की आबोहवा: 22 इलाकों में AQI 400 पार, घरों में कैद होने को मजबूर लोग पूर्व नेवी चीफ को नोटिस क्यों? ERO ने तोड़ी चुप्पी—कहा, जरूरी जानकारी न होने के चलते जारी हुआ ऑटोमेट... सिस्सू ट्रिप का है प्लान? कैंसिल हो सकती है आपकी छुट्टी, प्रशासन ने बाहर के लोगों की एंट्री पर लगाई ... "पाकिस्तान का दोहरा चेहरा! एक तरफ सीमा पर ड्रोन का आतंक, दूसरी ओर अमेरिका के साथ काउंटर-टेरर ड्रिल क... पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेहत बिगड़ी: दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती, डॉक्टरों की टीम निगरा... शादी का न्यौता या बर्बादी का संदेश? साइबर ठगों ने निकाला ठगी का नया तरीका, 'वेडिंग कार्ड' भेजकर लगा ... ड्रोन के बाद अब 'गुब्बारा साजिश'! जम्मू-कश्मीर सीमा पर पाकिस्तान की नई चाल, सेना का सर्च ऑपरेशन तेज
मध्यप्रदेश

कांग्रेस कार्यालय पर फेंके गए तेल और अन्य चीजों के मामले में अज्ञात लोगों पर इंदौर पुलिस ने किया मामला दर्ज

इंदौर।  देश में लोकसभा सत्र के दौरान कांग्रेस और इंडी गठबंधन द्वारा लोक सभा परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा था, उसी दौरान भाजपा समर्थक और कांग्रेस के बीच में विवाद हो गया था जिसका हल्ला देश भर में मचा था इसके विरोध में भाजपा जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार शाम को इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर ऑयल वह अन्य पदार्थों फेंके गए थे और जमकर विवाद भी हुआ जिसके बाद कांग्रेस ने थाने का घेराव किया इस मामले में पंढ़रीनाथ पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के कांग्रेस कार्यालय स्थित गांधी भवन का है, जहां भाजपा जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर हुड़दंग मचाया था और कांग्रेस के ख़िलाफ़ जमकर अपना आक्रोश व्यक्त किया था, इस दौरान तैल और अन्य पदार्थ फेंक जमकर आक्रोश व्यक्त किया था और पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच में हल्की फुल्की झड़प भी हुई थी। उसके बाद गुरुवार देर रात कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और आला कार्यकर्ता पंढ़रीनाथ थाने पर पहुँचे और थाने का घेराव कर वहीं धरने पर बैठ गए थे।

भारी दबाव प्रभाव के बाद देर रात पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया, इस मामले में गुरुवार देर रात कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चट्ठा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि चार घंटे यहाँ पर धरना देकर बैठने के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है, सुरजीत ने आगे और भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर कहा कि आप सरकार में हो आप पुलिस और कलेक्टर से बात कर सकते हो गांधी भवन आने का कोई कारण नहीं बनता है।

Related Articles

Back to top button