ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

रिटायर्ड अधिकारी हत्याकांड मामले का खुलासा,किराए का कमरा देखने पहुंचे युवक ने बुजुर्ग को मारे थे चाकू

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में बीएसएनएल के रिटायर्ड अधिकारी संतोष चौबे की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है, आपको बता दें कि तीन दिन पहले घर में घुसकर 73 साल के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई थी पुलिस मामले की जांच कर रही थी। रिटायरमेंट के बाद मृतक संतोष चौबे अपने घर पर रहते थे थोड़ी दूर पर उनके बहू और बेटा रहते हैं। एक नाबालिग ने आदतन अपराधी राजेंद्र कोल को बताया कि संतोष चौबे के पास बहुत पैसा है।

जिसके बाद नाबालिग और आरोपी राजेंद्र समेत पांच आरोपियों ने हत्या की साजिश रची और बुजुर्ग के घर पर कमरा किराए पर लेने का प्लान बनाया इसी साजिश के तहत दो आरोपी संतोष के यहां पर किराए पर कमरा देखने पहुंचे थे ,कमरा देखने के बहाने आरोपी घर में दाखिल हुए जब बुजुर्ग ने कुछ दिनों बाद कमरा किराए पर देने की बात कही तो आरोपी तत्काल कमरा किराए पर देने के लिए कहने लगे बुजुर्ग और आरोपियों के बीच विवाद हो गया।

इसी दौरान आरोपियों ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए थे। पुलिस ने पनागर इलाके से पहले आरोपी राजेंद्र कोल को पकड़ा और उससे जानकारी लेने के बाद एक नाबालिग सहित बाकी के चारों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Related Articles

Back to top button