ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

टायर ब्लास्ट होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक अंडे के ठेलों से टकराया, चालक सहित दो घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बस स्टैंड के समीप महोबा रोड़ पर उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई, जब एक ट्रक का टायर ब्लास्ट होने के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे अंडे के ठेलों सहित पेड़ से जा टकराया।

हादसे में दो युवकों के घायल होने के साथ-साथ, गौवंश और आवारा कुत्तों की मौत हुई है। बताया गया है कि ट्रक महोबा रोड़ से छतरपुर शहर की ओर आ रहा था तभी बस स्टैंड के पास ट्रक का टायर ब्लास्ट हो गया और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे अंडे के ठेलों से जा टकराया।

गनीमत रही कि एक बड़े पेड़ से टकराकर ट्रक रुक गया था, अन्यथा पीछे की दुकानों पर बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे। जो दो लोग घायल हुए हैं उनमें ट्रक चालक सहित अंडे के ठेले पर खड़ा युवक रविन्द्र अहिरवार शामिल है, दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button