ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
मध्यप्रदेश

देवास में सिलेंडर ब्लास्ट, चार लोगों की दर्दनाक मौत, पति – पत्नी और दो बच्चों की गई जान

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में शनिवार की तड़के एक घर में भीषण आग लग गई, आपको बता दें की दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ है जो घर के नीचे डेयरी में मौजूद था, पहली मंजिल पर डेयरी प्रोडक्ट्स रखे हुए थे। इसके बाद आग देखते ही देखते दूसरी मंजिल पर भी पहुंच गई।

तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दूसरी मंजिल पर मौजूद परिवार के रेस्क्यू में जुट गए थे। लेकिन ऊपर जाने का रास्ता सकरा होने के कारण टीम को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

 इस हादसे में दिनेश कारपेंटर उनकी पत्नी गायत्री और बेटी इशिका और बेटे चिराग की मौत हो गई है, इस घटना की सूचना के बाद एसपी पुनीत  गेहलोद भी मौके पर पहुंच गए थे अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि दिनेश कारपेंटर नयापुरा में पिछले डेढ़ साल से पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए से रह रहे थे और दूध डेयरी संचालित करते थे।

Related Articles

Back to top button