ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
मनोरंजन

पत्नी और बच्चों में से किसको संभालना ज़्यादा मुश्किल है? फैन के सवाल से दुविधा में फंसे शाहिद कपूर, दिया यह जवाब

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सिनेमाघरों के खोले जाने की अनुमति मिलते ही फ़िल्मों की रिलीज़ डेट्स की घोषणा होने लगी है। इसी क्रम में शाहिद कपूर की फ़िल्म जर्सी की रिलीज़ डेट का एलान भी हो चुका है। यह फ़िल्म अब 31 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आएगी। पहले फ़िल्म दिवाली पर रिलीज़ होने वाली थी। फ़िल्म के एलान के बाद शाहिद ने सोमवार को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया में एक इंटरेक्शन रखा, जिसमें उन्होंने फैंस के चटपटे सवालों के मज़ेदार जवाब दिये।

एक फैन ने शाहिद से पूछा कि बच्चों को संभालना ज़्यादा मुश्किल है या बीवी को? इस दुविधा में डालने वाले सवाल का जवाब देते हुए शाहिद ने लिखा- लगता है, आपकी शादी नहीं हुई अब तक। बता दें, शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी। दोनों की उम्र में 13 साल का फ़ासला काफ़ी चर्चा में रहा था। शाहिद और मीरा के बीच कैमिस्ट्री सोशल मीडिया में शेयर की गयी तस्वीरों से सामने आती है। शाहिद-मीरा के दो बच्चे हैं। बेटी मीशा तका जन्म 2016 में हुआ था, जबकि बेटे ज़ैन का जन्म 2018 में हुआ था।

कई फैंस ने शाहिद से उनकी अपकमिंग फ़िल्म जर्सी के बारे में भी बात की। इस फ़िल्म का निर्देशन गौतम तिन्नौरी कर रहे हैं, जबकि मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर अहम किरदारों में नज़र आएंगी। जर्सी इसी नाम से आयी तेलुगु फ़िल्म का आधिकारिक रीमेक है, जिसमें नानी और श्रद्धा साईंनाथ ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। तेलुगु संस्करण का निर्देशन भी गौतम ने ही किया था। फ़िल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी और बॉक्स ऑफ़िस पर सफल रही थी। फैन ने शाहिद से नानी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जर्सी में उन्होंने बेहतरीन काम किया है। काफ़ी इमोशनल भी। नानी की एक्टिंग ने मुझे यह फ़िल्म करने के लिए प्रेरित किया। वहीं, निर्देशक गौतम के बारे में शाहिद ने कहा कि वो अब तक सफ़र में उनके पसंदीदा हैं।

बता दें, शाहिद की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म कबीर सिंह है। बॉक्स ऑफ़िस पर फ़िल्म ज़बरदस्त सफल रही और 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया था। संयोग से यह फ़िल्म भी तेलुगु भाषा की अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी।

Related Articles

Back to top button