ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
विदेश

246 साल में पहली बार अमेरिकी सिख नौसैनिक को पगड़ी पहनने की इजाजत, इस भारतवंशी की अपील का असर

न्यूयार्क। अमेरिका निवासी 26 वर्षीय भारतवंशी सिख नौसैनिक अधिकारी को कुछ सीमाओं के साथ पगड़ी पहनने की इजाजत दी गई है। अमेरिकी नौसेना के 246 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। नौसैनिक ने पूर्ण धार्मिक आजादी की मांग की है और ऐसा नहीं होने पर वह कोर के खिलाफ मुकदमा करने का मन बना रहा है।

द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ‘लगभग पांच साल से हर सुबह सुखबीर तूर अमेरिकी नौसैनिक कोर की वर्दी पहनते रहे हैं। गुरुवार को सिख मत के अनुरूप सिर पर पगड़ी पहनने की इच्छा भी पूरी हो गई।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि नौसैनिक कोर के 246 साल के इतिहास में तूर पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें पगड़ी पहनने की अनुमति मिली है।

तूर ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘खुशी है कि मुझे मेरे विश्वास व देश में से किसी एक को चुनने की नौबत नहीं आई। मैं दोनों का सम्मान करता हूं।’ तूर ने इस अधिकार को पाने के लिए काफी संघर्ष किया है। इस साल जब वह पदोन्नति पाकर कैप्टन बने तो उन्होंने अपील करने का फैसला किया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह इतने लंबे समय तक चला अपने तरह का पहला मामला था।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमेरिकी सेना व वायुसेना में दाढ़ी रखने और पगड़ी पहनने के लिए भी सिख समुदाय के सैनिक लड़ाई लड़ चुके हैं। परिणामस्वरूप उन्हें इसकी इजाजत मिली और फिलहाल करीब 100 सिख दाढ़ी व पगड़ी के साथ अमेरिकी सेना व वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं।

सभी जगह पगड़ी पहनने की अनुमति के लिए तूर लड़ेंगे एक और लड़ाई

वाशिंगटन व ओहायो में पले-बढ़े भारतवंशी तूर को कुछ सीमाओं के साथ ड्यूटी पर पगड़ी पहनने की अनुमति मिली है। शर्त है कि वह सामान्य ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहन सकते हैं, लेकिन युद्ध क्षेत्र में तैनात होने पर इसकी इजाजत नहीं होगी। द न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि तूर ने मरीन कोर कमांडेंट के प्रतिबंधात्मक निर्णय के खिलाफ अपील की है। तूर का कहना है कि अगर उन्हें सभी जगह पगड़ी पहनने की अनुमति नहीं मिली तो वह कोर के विरुद्ध मुकदमा करेंगे।

Related Articles

Back to top button