ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
विदेश

यूक्रेन का रूस पर 9/11 जैसा हमला, 6 इमारतों को बनाया ड्रोन से निशाना

यूक्रेन लगातार रूस के शहरों पर बम बरसा रहा है. अमेरिकी मदद और विनाशकारी मिसाइलों के इस्तेमाल की बाइडेन प्रशासन से इजाजत मिलने के बाद यूक्रेन और ज्यादा घातक हो गया है. खबरों के मुताबिक शनिवार को यूक्रेन ने रूस पर 9/11 जैसा हमला किया है. यूक्रेन सेना ने कजान की 6 इमारतों पर ड्रोन अटैक किया हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हमले के बाद इमारतों को खाली करा लिया गया है और स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. एक हमला तो उस समय हुआ जब हमले के बाद बचाव कार्य चल रहा था. वहीं एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन सेना ने करीब 8 ड्रोन से 6 इमारतों को निशाना बनाया है. लगातार हो रहे हमलों की वजह से रूस के अंडरग्राउंड शेल्टरों में रहने को मजबूर हैं. कजान शहर के मेयर ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा है.

कहां-कहां हुआ हमला?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ड्रोन्स ने कामलेव एवेन्यू, क्लारा ज़ेटकिन स्ट्रीट, युकोज़िंस्काया, खादी तक्ताश और क्रास्नाया पॉज़ित्सिया की इमारतों को निशाना बनाया. दो और ड्रोन ने ऑरेनबर्गस्की ट्रैक्ट स्ट्रीट पर एक घर को निशाना बनाया है.

इन हमलों से अभी तक किसी हताहत या घायल होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया की हमले वाले क्षेत्र में मौजूद सभी लोगों को निकाल लिया गया है.

सभी समारोह को किया गया बंद

हमले के बाद हमले के बाद रूस के तातारस्तान रीजन की सरकार ने ऐलान किया कि अगले दो दिनों के लिए राज्य में सभी सामूहिक कार्यक्रम रद्द कर दिए जाएंगे. सरकार ने ये कदम सुरक्षा कारणों के मद्देनजर लिया गया है. इस फैसले से लग रहा है कि रूस यूक्रेन की हमला करने की शक्ति को हल्के में नहीं ले रहा है और उसके आगे भी ऐसे हमलों का डर है. हालांकि रूस हमेशा से कहता आया है कि वे हर हमले का मुहतोड़ जवाब देगा. अब देखना होगा रूस इस हमले की प्रतिक्रिया में क्या करेगा.

Related Articles

Back to top button