ब्रेकिंग
NEET Exam Stress: लातूर में पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के तनाव में NEET छात्रा ने की खुदकुशी Bakrid 2026: बकरीद पर गाय की कुर्बानी न करें मुस्लिम समुदाय; ऑल इंडिया पसमांदा उलेमा बोर्ड की बड़ी अ... J&K NIA Raid: जम्मू-कश्मीर में NIA की बड़ी कार्रवाई; शोपियां और श्रीनगर के कई ठिकानों पर छापेमारी Karnataka River Accident: कर्नाटक के भटकल में बड़ा हादसा; नदी में सीपियां निकालने गए एक ही परिवार के... Muzaffarpur Crime: मुजफ्फरपुर में जिगरी दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हुआ युवक; चाकू लेकर घर पर बोला ध... Delhi-Gurugram Traffic: द्वारका एक्सप्रेसवे मायापुरी रिंग रोड तक बढ़ेगा; दिल्ली-गुरुग्राम के बीच 55%... Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी का केंद्र पर तीखा हमला, बोलीं- 'देखूंगी संविधान में ज्यादा ताकत है... Ganga Dussehra Haridwar: हरिद्वार में गंगा दशहरा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; हर की पैड़ी पर लगी... Palwal Rajak Case: पलक रजक मौत मामले में आरोपी पति अमित का सरेंडर; सास और देवर अब भी फरार Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की ...
महाराष्ट्र

NCP में अलग-थलग पड़े छगन भुजबल, क्या लेंगे कोई बड़ा फैसला? अटकलें तेज

महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फणडवीस के मंत्रिमंडल विस्तार में एनसीपी नेता छगन भुजबल को दरकिनार कर दिया गया. छगन भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. इसके बाद छगन भुजबल ने नाराजगी जताई थी. नाराज छगन भुजबल ने पार्टी के तीन बड़े नेताओं पर आरोप लगाया था, लेकिन एनसीपी का एक भी नेता भुजबल को समझाने नहीं गया. राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि छगन भुजबल एनसीपी में अलग-थलग पड़ गये हैं.

इस पृष्ठभूमि में छगन भुजबल कल तक कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. भुजबल का शनिवार को मुंबई पहुंचने का कार्यक्रम है और वह अगले दो दिन तक अपने समर्थकों से चर्चा के बाद फैसला लेंगे. इसलिए अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी में बड़ा राजनीतिक भूचाल आने की आशंका है.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल बड़ा फैसला लेने की तैयारी में हैं. कहा जा रहा है कि भुजबल इस बात से ज्यादा नाराज हो गए कि नाराजगी जताने के बावजूद कोई नेता उनसे मिलने नहीं आया या किसी नेता ने सवाल नहीं पूछा. इसी पृष्ठभूमि में भुजबल आज और कल मुंबई में ओबीसी नेताओं से मुलाकात करने वाले हैं. सूत्रों ने बताया कि कहा जा रहा है कि इसके बाद ही वह कोई बड़ा फैसला लेंगे.

नासिक में छगन भुजबल ने कार्यकर्ताओं से की बात

नासिक में भुजबल ने नासिक में समता परिषद के कार्यकर्ताओं से बातचीत की . उस वक्त सभी नेताओं ने उनसे अलग फैसला लेने पर जोर दिया था. इस मौके पर भुजबल ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए अजित पवार की भी आलोचना की. भुजबल ने उन पर हमला बोला. हालांकि सुनील तटकरे और प्रफुल्ल पटेल ने उनका समर्थन किया था, लेकिन उसके बाद भी एनसीपी का एक भी नेता भुजबल से मिलने नहीं गया. एक भी विधायक या मंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की है.

जानें, छगन भुजबल के पास क्या हैं विकल्प

अगर छगन भुजबल अजित पवार से अलग होने का फैसला करते हैं तो कहा जा रहा है कि भुजबल के पास तीन विकल्प हैं. एक है शरद पवार गुट में शामिल होना, दूसरा- बीजेपी ज्वाइंन करना और तीसरा ओबीसी का देशव्यापी संगठन बनाना. इसलिए सबकी नजर इस पर टिक गई है कि भुजबल कौन सा विकल्प चुनते हैं.

इस बीच, राष्ट्रवादी शरद पवार गुट के सांसद नीलेश लंका ने छगन भुजबल को शरद पवार गुट में शामिल होने का आह्वान किया है. छगन भुजबल जमीनी स्तर के नेता हैं.

Related Articles

Back to top button