ब्रेकिंग
Bhopal Airport Winter Schedule: भोपाल से शारजाह के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट जल्द! विंटर शेड्यूल में... Gwalior Crime News: KRH में शर्मनाक वारदात! जुड़वा बेटियों के जन्म से गुस्साए पति ने प्रसूता पत्नी प... Ratlam Murder Case: जमीन का हिस्सा न देना पड़े इसलिए देवर-ससुर ने ली आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की जान; रत... Bhopal News: ओवैसी के कार्यक्रम के बाद भोपाल में बढ़ा सियासी पारा, टी. राजा सिंह की सभा के लिए मांगी... Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ...
देश

24 को आंबेडकर सम्मान मार्च तो 27 को बेलगावी में बड़ी रैली… अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का हमला जारी

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान को लेकर विरोध अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस बयान के विरोध के दौरान संसद में धक्का-मुक्की कांड तक देखने को मिला. इस मामले को लेकर कांग्रेस किसी भी तरीके से खत्म होने नहीं देखना चाहती है. यही कारण है कि अब कांग्रेस बयान के विरोध में पूरे देश में एक नया कैंपेन चालू करने जा रही है. 24 दिसंबर को कांग्रेस आंबेडकर सम्मान मार्च निकालने के साथ ही 27 दिसंबर को बेलगावी में एक बड़ी रैली आयोजित करने जा रही है.

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस ने मौजूदा समय में संविधान की प्रासंगिकता को देखते हुए संसद में इस पर चर्चा की मांग की थी. बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं का अपमान करने की कोशिश की. इसके अलावा संसद में अमित शाह के बयान से सभी नेता आहत हुए हैं. उन्होंने कहा कि शाह ने बाबा साहेब का अपमान किया है.

उन्होंने कहा कि अब तक इस मामले में न तो अमित शाह और न ही पीएम मोदी किसी की तरफ से कोई माफी नहीं मांगी गई. यही कारण है कि अब कांग्रेस मांफी मंगवाने के लिए इस मुद्दे को पूरे देश में उठाने जा रही है.

कांग्रेस निकालेगी आंबेडकर सम्मान मार्च

डां. आंबेडकर के अपमान के विरोध में कांग्रेस पार्टी 24 दिसंबर को पूरे देश में आंबेडकर सम्मान मार्च निकालेगी. इसकी जानकारी केंद्रीय महासचिव केसी बेणुगोपाल ने दी है. कांग्रेस की तरफ से इस मार्च को आंबेडकर सम्मान मार्च नाम दिया गया है.

इस मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता अपने जिले, विधानसभा क्षेत्रों में पत्रकारों से बातचीत करेंगे और गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करेंगे.

कांग्रेस कर रही इस्तीफे की मांग

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा कथित रूप से आंबेडकर पर दिये गये बयान के बाद से कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है और शाह के इस्तीफे की मांग कर रही है, लेकिन अमित शाह ने कांग्रेस की मांग को खारिज कर दिया है और कांग्रेस को दलित विरोधी और आंबेडकर विरोधी करार दिया था.

Related Articles

Back to top button