ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
मध्यप्रदेश

पत्नी ने पति पर किया एसिड अटैक, बाथरूम में बंद करके भागी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में मामूली कहासुनी के कारण पारिवारिक विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही मामला चंदन नगर क्षेत्र से सामने आया है, जहां परिवारिक विवाद में एक पत्नी ने अचानक से पति पर एसिड अटैक कर दिया। हादसे में पति बुरी तरह झुलस गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है। जहां मुकेश नामक व्यक्ति पर उसी की पत्नी ने एसिड से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में कई महीनों से विवाद चल रहा है और विवाद इतना बढ़ गया कि बाथरूम में ब्रश करने के लिए पहुंचे पति पर पत्नी ने पीछे से साफ सफाई के लिए रखे हुए एसिड की बोतल उड़ेल दी और दरवाजा लगाकर भाग गई। बताया जा रहा है कि दोनों के चार बच्चे भी हैं और घायल मुकेश बेलदाररी का काम करता है। वारदात के बाद पति ने बमुश्किल आसपास के लोगों को बुलवाया और दरवाजा खुलवाया। पड़ोसी  उसे अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज जारी है तो वही पुलिस को जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है और पत्नी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button