ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
मध्यप्रदेश

डबरा में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी से 14 लाख से ज्यादा की लूट, कट्टे की नोक पर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

डबरा। शहर में हुई बड़ी लूट की वारदात ने एक बार फिर सनसनी फैला दी है। फरियादी महेश बलानी, प्रॉपर्टी डीलर, ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उनसे 14 लाख 50 हजार रुपए की लूट की है। चार नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और हथियारों के बल पर इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम शुरू कर दिया है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी। इस घटना से शहर के व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। महेश हबलानी का बयान और प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहे हैं कि बदमाशों ने पूरी योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध जानकारी तुरंत साझा करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button