ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
मध्यप्रदेश

रायसेन में पुलिस कंट्रोल रूम के पास से चोरों ने कर दी कार गायब, व्यापारी ने थाने में की शिकायत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में थाना कोतवाली के अंतर्गत बीती रात कृषि उपज मंडी के नामी गिरामी अनाज व्यापारी मिथलेश सोनी, मनोज सोनी के घर के सामने खड़ी क्रेटा कार शातिर चोर ले उड़े। भाजपा कार्यालय और थाना कोतवाली पुलिस कंट्रोल रूम से गल्ला व्यापारी मनोज सोनी के मकान की दूरी महज 100 कदम है। जहां पुलिस कर्मियों की डयूटी 24 घण्टे रहती है। फिर भी कार चोरी की वारदात हो गई। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर टाटा हेरियर से आए और क्रेटा कार चुराकर ले गए।

चोरी हुई कार की कीमत 28 लाख रुपये है। घटना लगभग रात 3 बजे की है। अज्ञात चोर आए और पहले कार का बोनट खोलकर हूटर का वायर निकाला। फिर आगे जाकर वापस आए और गेट खोलकर गाड़ी गायब कर दी। चोरी की घटना अनाज कारोबारी मनोज सोनी के घर के बाहर लगे गेट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

सीसीटीवी फुटेज देखकर अज्ञात चोरों की तलाश में कोतवाली पुलिस जुटी हुई है। बड़ा सवाल जब कोतवाली थाने के सामने से ही क्रेटा कार चोरी हो गई तो अन्य जगह गाड़ियां वाहन सुरक्षित कैसे रहेंगे? घटना बीती देर रात कोतवाली थाने के कंट्रोल रूम के सामने की है।

Related Articles

Back to top button