ब्रेकिंग
Ludhiana Property Fraud: शिवपुरी में प्रॉपर्टी का सौदा करना पड़ा भारी, 30 लाख से ज्यादा की रकम हड़पन... श्री कीरतपुर साहिब/रोपड़: कुल्लू दशहरा उत्सव से लौट रहे रोपड़ के चार लोगों की दर्दनाक हादसे में मौत,... Punjab Assembly Elections Preparations: चुनाव आयोग और बीईएल ने ईवीएम-वीवीपैट की पहली जांच को लेकर की... Jalandhar Gold and Silver Price Today: जालंधर सराफा बाजार में चमके सोने-चांदी के भाव, कीमतों में जबर... Ludhiana Shakti Nagar Crime: लुधियाना में बदमाशों के हौसले पस्त, राहगीर की बहादुरी देख हथियार छोड़कर... Ludhiana Dussehra Controversy: रावण के पुतले पर सीएम भगवंत मान और मेयर की तस्वीरें लगाना पड़ा भारी, ... Amritsar Jhabal Road Accident: धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार टैंकर ने मारी टक्कर, किसान क... National Highway Toll Pass 2026: टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब मात्र 1500 रुप... Ambala Cantt News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अम्बाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत, ऊर्ज... Haryana Anti-Corruption Action: भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे कर्मचारियों पर सरकार की सख्त कार्रवाई,...
मध्यप्रदेश

रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका के सुसाइड पर लड़की वालों ने काटा बवाल, FIR के बाद लड़के के घर के पास हुआ अंतिम संस्कार

रीवा: रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत रिसदा में चार महीने से बिना शादी रचाए लिव इन रिलेशनशिप में प्रेमी के घर पर अपनी इच्छा से रह रही प्रेमिका ने 21 दिसंबर शनिवार को शाम को जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर किया। प्रेमी लड़के और उसके माता पिता को गिरफ्तार किया और शव का पीएम कराकर 22 दिसंबर रविवार को लड़की के परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

इसी सब के बीच बवाल उस समय मच गया जब प्रेमिका लड़की के परिजन सैकड़ों कि संख्या में शव को लेकर गिरफ्तार प्रेमी के सूने घर पर चढ़ाई कर दी। वहीं जवा वाया शंकरगढ़ मार्ग घुसुरम चौराहा पर शव को रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन प्रेमी लड़के को सामने लाने और उससे शव की मांग में सिंदूर डलवाने सहित प्रेमी के हाथों ही अंतिम संस्कार करने की मांग करने लगे। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर समझाइश देती रही। लेकिन लड़की के परिजन उनकी एक नहीं माने। आखिरकार आज सुबह पुलिस प्रेमी को लेकर आई और उसके घर के बगल में ही अंतिम संस्कार कराया है।

जानकारी के मुताबिक, जनेह थाना अंतर्गत रिसदा घुसुरुम गांव में बिना विवाह के लड़के चंद्रमणि आदिवासी पिता भैयालाल आदिवासी ने लड़की रीता आदिवासी पिता चंद्रमणि आदिवासी निवासी रिसदा को तीन महीने से भगाकर घर में लिव इन में रखा। दोनों ही रिसदा पंचायत के रहने वाले थे और रिश्तेदार थे। इसी बीच लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। लड़की वालों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के और उसके माता पिता को गिरफ्तार कर लिया और शव का पीएम कराकर लड़की के परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया।

लेकिन लड़की वालों ने मांग की कि लड़की का अंतिम संस्कार लड़के वाले ही करें। इसी मांग को लेकर घुसुरूम चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान कई थानों के प्रभारी सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर मौजूद रहे। आखिरकार आज सुबह पुलिस प्रेमी को लाकर प्रेमी लड़के के हाथों घर के बगल में ही प्रेमिका के शव अंतिम संस्कार कराया है।

Related Articles

Back to top button