ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
उत्तराखंड

उत्तराखंड: क्रिसमस पर मसूरी और नैनीताल में कैसा रहेगा मौसम?

आप भी क्रिसमस की छुट्टियों को सेलिब्रेट करने के लिए पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं और मसूरी या नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिए कि कड़ाके की ठंड आपका इंतजार कर रही है. जी हां, 24 और 25 दिसंबर को दोनों ही जगह पर आपको कड़ाके की ठंड मिलने के आसार हैं. उत्तर भारत के ज्यादातर लोग इन दिनों पहाड़ों का रुख करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं जाकर छुट्टियां सेलिब्रेट करते हैं.

मौसम विभाग की मानें तो मसूरी में 24 दिसंबर को हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगह पर बारिश भी देखने को मिल सकती है, वहीं न्यूनतम तापमान 1 डिग्री तक जा सकता है और अधिकतम तापमान 10 डिग्री के आस-पास रह सकता है. 25 दिसंबर की बात करें तो क्रिसमस डे के दिन अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास हो सकता है.

वहीं नैनीताल की बात करें तो यहां भी 24 दिसंबर को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है. यहां पर भी शीतलहर का प्रकोप रह सकता है जिसमें तापमान अधिकतम 9 डिग्री और न्यूनतम तापान 0 डिग्री तक जा सकता है. वहीं 25 दिसंबर को मौसम खुला बने रहने की आशंका है, जहां तापमान अधिकतम 10 डिग्री और न्यूनतम -1 डिग्री तक जा सकता है.

उत्तर भारत में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा और बारिश के आसार बन रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में अगले एक दो दिन हल्की बारिश के साथ घना कोहरा बने रहने की संभावना है. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हिमाचल, मध्य प्रदेश और बिहार समेत ज्यादातर प्रदेशों में 27 दिसंबर तक हल्की बारिश की और बादलों की संभावना बनी हुई है.

Related Articles

Back to top button