ब्रेकिंग
झारखंड के गढ़वा में डायन-प्रथा को लेकर खौफनाक वारदात: फरार चल रहे सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल रांची के पूर्व DDC सुनील कुमार सिंह ने फ्लैट में लगाई फांसी: 8 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद, रिम्स में... रांची-टाटा हाईवे (NH-33) पर भीषण सड़क हादसा: रामपुर के पास ट्रक और ट्रैक्टर की टक्कर में महिला समेत ... रांची में मटन-शराब पार्टी में खूनी विवाद: पैग बनाने को लेकर चले लात-घूंसे और गोलियां, युवक रिम्स में... पलामू में हथियार के साथ रील बनाने वाले युवाओं पर पुलिस का शिकंजा: 29 से अधिक हथियार जब्त, सूचना पर इ... रांची के बरियातू में देर रात पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग: युवक के पेट में लगी गोली, रिम्स ट्रॉ... झारखंड में बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव: 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; 1 सितंबर को भी झम... पलामू की बटाने नदी में पिकनिक मनाने गए बिहार के 3 दोस्त डूबे: 2 की मौत, NDRF ने निकाला तीसरा शव राहुल गांधी की बढ़ीं मुश्किलें: हल्द्वानी रामलीला मैदान शुद्धिकरण विवाद में FIR, वाल्मीकि समाज ने लग... रायपुर में बदला मौसम का मिजाज: 98% पहुंची आर्द्रता, सड़कों पर जलभराव से जनजीवन प्रभावित; मौसम विभाग ...
हिमाचल प्रदेश

अंटार्कटिका से भी ठंडा हुआ कश्मीर, सोनमर्ग से गुलमर्ग तक बर्फ ही बर्फ, जानें 18 शहरों में कितना पहुंचा तापमान?

जम्मू-कश्मीर में इस वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कश्मीर घाटी में ज्यादातर जगहों का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है. जम्मू कश्मीर में सर्दी के भीषण 40 दिनों तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां की भी शुरुआत हो गई है, जिसने कड़ाके की ठंड में लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. अंटार्कटिका के कई इलाकों में तापमान – 1 से -20 डिग्री सेल्सियस तक है. वहीं कश्मीर के ज़ोजिला में न्यूनतम तापमान -23.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. ऐसे में कश्मीर का ये इलाका इस वक्त अंटार्कटिका से ज्यादा ठंडा है.

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में -6.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में -7.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में -6.4 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में -6.4 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में -7.4 डिग्री सेल्सियस, सोनमर्ग में -8.5 डिग्री सेल्सियस, ज़ोजिला में -23.0 डिग्री सेल्सियस, बांदीपोरा में -6.4 डिग्री सेल्सियस, बारामूला में -6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान?

विभाग से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को बडगाम में -7.0 डिग्री सेल्सियस, गांदरबल में -6.4 डिग्री सेल्सियस, पुलवामा में -8.5 डिग्री सेल्सियस, अनंतनाग में -8.3 डिग्री सेल्सियस, ख़ुदवानी में -7.1 डिग्री सेल्सियस, कुलगाम में -6.8 डिग्री सेल्सियस, शोपियां में -8.8 डिग्री सेल्सियस, लारनू में -8.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

कश्मीर में आज दर्ज न्यूनतम तापमान (Minimum Temperatures In Kashmir Today)

जम्मू-कश्मीर के शहर आज का तापमान
1. श्रीनगर -6.6°C
2. काजीगुंड -6.2°C
3. पहलगाम -7.8°C
4. कुपवाड़ा -6.4°C
5. कुकेरनाग -6.4°C
6. गुलमर्ग -7.4°C
7. सोनमर्ग -8.5°C
8. जोजिला -23.0°C
9. बांदीपुरा -6.4°C
10. बारामुला -6.0°C
11. बडगाम -7.0°C
12. गांदरबल -6.4°C
13. पुलवामा -8.5°C
14. अनंतनाग -8.3°C
16. खुदवानी -7.1°C
17. कुलगाम -6.8°C
18. शोपियां -8.8°C
लारनू -8.3°C

कैसे रहेगा नए साल में तापमान?

अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होना ही पिछले चार दिनों से घाटी में पड़ रही अत्यधिक हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार कश्मीर में शीत लहर की स्थिति तेज हो गई है क्योंकि न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे गिर गया है, जिससे डल झील सहित कई जल स्रोत, झीलों के साथ प्रसिद्ध डल झील के अंदरूनी किनारे जम गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कश्मीर में ऐसा ही मौसम रहने वाला है. विभाग ने बताया कि अगले एक हफ्ते के दौरान कश्मीर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संंभावना है.

अंटार्कटिका के शहरों का तापमान

Whatsapp Image 2024 12 24 At 13.01.51

अंटार्कटिका का तापमान

कश्मीर में सर्दियों के सबसे ठंडे 40 दिनों की अवधि को चिल्लाई कलां कहते हैं. यह अवधि हर साल 21 दिसंबर से 29 जनवरी तक होती है. चिल्लाई कलां एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब भीषण सर्दी होता है. प्रशासन ने यातायात और स्वास्थ्य विभाग दोनों ने ही लोगों को सलाह जारी की है कि वे बिना सावधानी के फिसलन भरी सड़कों पर न निकलें. बुजुर्गों और बच्चों को चेतावनी दी गई है कि वे बाहर निकलने की कोशिश न करें, खासकर सुबह और शाम के समय.

Related Articles

Back to top button