ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
मध्यप्रदेश

CCTV कैमरे, वाईफाई की सुविधा… शाजापुर में बनी पहली डिजिटल पंचायत, देखने पहुंच रहे लोग

मध्य प्रदेश की सरकार डिजिटलीकरण पर जोर दे रही है. पंचायतों को डिजिटल बनाने और लोगों को इससे जोड़ने के लिए पंचायत स्तर पर काम कर रही है. इसी को लेकर शाजापुर जिले में एक अनोखी पहल हुई है, जहां दुधना ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरे और मुफ्त वाईफाई की सुविधा शुरू की गई है. यह राज्य की पहली ग्राम पंचायत है जहां यह सुविधा उपलब्ध है.

इस पहल के पीछे सरपंच राकेश जायसवाल का हाथ है, जिन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा और विद्यार्थियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है. सीसीटीवी कैमरों के जरिए ग्राम पंचायत के सभी हिस्सों पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे महिला संबंधी अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. विद्यार्थियों के लिए मुफ्त वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे वे अपनी पढ़ाई के लिए इंटरनेट का उपयोग कर सकें. छात्रों ने बताया कि मुफ्त वाईफाई की सुविधा से उन्हें अपनी पढ़ाई में काफी आसानी होगी. खासकर जब वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हों. दुधाना ग्राम पंचायत मध्य प्रदेश की एक आदर्श ग्राम पंचायत बन गई है, जहां ग्रामीणों की सुरक्षा और छात्रों की शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है.

मुफ्त इंटरनेट का छात्र उठा रहे फायदा

वहीं चर्चा के दौरान पंचायत के लोगों एवं छात्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत में सीसीटीवी कैमरा एवं मुफ्त वाईफाई लग जाने से महिला संबंधी अपराधों में कमी एवं आम लोगों को इंटरनेट मुफ्त में चलाने की सुविध उपलब्ध हो रही है. ग्राम पंचायत दुधाना में अलग-अलग चौराहों पर सीसीटीवी एवं वाई-फाई लगाए गए हैं जो लोगों की सुविधाओं के लिए हैं. वायरलेस उपकरणों का उपयोग किया गया है जिससे कोई भी इसे नुकसान या चोरी नहीं कर पाएंगा एवं लंबे समय तक यह सुविधा ग्रामीणोंकोमिलतीरहेगी.

छात्रों को मिल रहीं सुविधाएं

पंचायत के लोगों ने कहा कि वाईपाई और सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद लोगों को बेहतर सुविधाओं का अनुभूति हो रही है. लोग वाईफाई से फ्री इंटरनेट का आनंद ले रहे हैं. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने और ऑनलाइन कोर्स करने में सुविधा मिल रही है.

Related Articles

Back to top button