ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
उत्तरप्रदेश

‘मुझे पहले मोटा-तोतला बोलते थे, अब मेरे भक्ति पर आ गई’… बाल भक्त अभिनव अरोड़ा ने क्यों कहा ऐसा?

मथुरा में ‘बाल संत’ के नाम से फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अभिनव अरोड़ा कुछ समय से चर्चा में हैं. बीते दिनों अभिनव अरोड़ा और जगतगुरु रामभद्राचार्य के बीच एक विवाद हुआ था. इस विवाद की वजह एक वीडियो था, जिसमें अभिनव अरोड़ा, रामभद्राचार्य के मंच पर आरती के बीच जयकारे लगाते और इधर-उधर टहलते दिख रहे थे. इस पर रामभद्राचार्य ने उन्हें मंच से उतार दिया था. इस घटना के बाद, अभिनव अरोड़ा और रामभद्राचार्य के बीच कई तरह की बातें हुईं.

वहीं इसके बाद अभिनव अरोड़ा की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई कि सात यूट्यूबर्स ने उसे ट्रोल करते हुए अपमानजनक वीडियो बनाए, जिसके बाद से उसे नफरत भरे कॉल और मैसेज आने लगे. जिस पर मथुरा पुलिस ने इस संबंध में BNS की धारा 351(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा- अभिनव अरोड़ा

अभिनव अरोड़ा ने आरोप लगाया था उन्हें पहले बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, लेकिन अब बात उनकी भक्ति पर आ गई. अभिनव अरोड़ा ने कहा कि उन्हें जान से मारने की धमकी तक दी गई. वहीं इन सब विवादों के बीच समाचार एजेंसी ANI ने अभिनव अरोड़ा और उनके पिता तरुण राज अरोड़ा से विवाद को लेकर खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अपना पक्ष रखा.

अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने कहा कि अभिनव अपनी आध्यात्मिक शिक्षा भी ले रहा है. अपनी भौतिक शिक्षा भी ले रहा है, लेकिन अभी जो ट्रोलिंग हुई है, उसकी वजह से यह स्कूल नहीं जा पा रहा है. यही कारण है कि यह अभी घर से ही आध्यात्मिक और भौतिक शिक्षा ले रहा है.

अभिनव का अपनी शिक्षा पर ध्यान

क्या आपको लगता है कि अभिनव को अभी स्कूली शिक्षा और अपनी शिक्षा पर ही ध्यान देना चाहिए था, यह सब चीज स्कूली शिक्षा के बाद करनी चाहिए थी? इस पर उनके पिता ने कहा अभिनव का शिक्षा पर ध्यान आज भी है. आज भी उनका यही मानना है कि जितनी जरूरी स्कूल की पढ़ाई है, उतनी ही जरूरी आध्यात्मिक शिक्षा भी है. वह गुरुकुल जाना चाहता है.

वहीं अभिनव अरोड़ा ने कहा कि मैंने कभी अपने आपको बाल संत नहीं कहा है. मैं तो कई बार यह बात कह चुका हूं कि मुझे इस नाम से संबोधित न किया जाए. यह तो मीडिया का दिया हुआ एक नाम है. मैं तो संतों के चरणों की धूल भी नहीं हूं.

मैंने शास्त्रों का अध्ययन किया है- अभिनव अरोड़ा

क्या अपने शास्त्रों का अध्ययन किया है? इस पर अभिनव ने कहा कि हां मैंने शास्त्रों का अध्ययन किया है. मैं इसकी शिक्षा भी देता हूं. क्या घर वालों ने आपको कभी कहा वीडियो बनाने के लिए? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं जो भी करता हूं, मैं जो भी करता हूं या बोलता हूं, अपने मन से बोलता हूं. सिखाई हुई बातों को नहीं बोलता हूं. हां मेरे माता और पिता मुझे सपोर्ट करते हैं और यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

वहीं ट्रोलर्स के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तक वह मुझे मोटा-तोतला बोलते थे, मुझे लगता था वह अपने व्यूज कमा रहे हैं. पर अब तो बात मेरी भक्ति की आ गई है. हम कब तक सहन करेंगे, इसलिए हम अब कोर्ट जा रहे हैं.

Related Articles

Back to top button