ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
हिमाचल प्रदेश

शिमला में इस बार ‘वॉइट क्रिसमस’, बर्फ की चादर में लिपटा शहर, टूरिस्टों में उत्साह; कहा- इस बार पैसा वसूल एंजॉय

पहाड़ों की रानी शिमला क्रिसमस को लेकर तैयार है. क्रिसमस मनाने के लिए काफी तादात में बाहरी राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं. बीते दिन शिमला में हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों ने पहाड़ों का रुख करना शुरू कर दिया है. सोमवार को शिमला में 6500 पर्यटकों की गाड़ियां दाखिल हुईं. वहीं मंगलवार यानि आज देर रात तक 10 हजार से ज्यादा गाड़ियों के आने की उम्मीद है. शिमला में आज भी मौसम खराब बना हुआ है. बर्फबारी हो रही है. वहीं पर्यटक शिमला में वॉइट क्रिसमस मनाने की आस लेकर पहुंच हैं. मंगलवार को ही शिमला में होटल में ऑक्युपेंसी 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है, जबकि 25 अक्टूबर के लिए शिमला में होटल पूरी तरह से पैक हैं. एडवांस में ही पर्यटकों ने बुकिंग करवाई है.

वहीं इस बार शिमला में विंटर कार्निवाल का भी आयोजन किया जा रहा है, जो कि 10 दिन तक चलेगा. शिमला शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और पर्यटकों के मनोरंजन के लिए अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. शिमला के माल रोड पर महानाटी का आयोजन किया गया है, जहां पर सैकड़ों महिलाओं ने हिमाचली परिधान पहन कर महानाटी डाली.

शिमला को 5 सेक्टर में बांटा गया

शिमला में क्रिसमस को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं. बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई सुविधा न हो, इसके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है. यदि शहर में सभी पार्किंग फुल हो जाती है तो वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था का प्लान भी तैयार किया गया है. शिमला पुलिस ने शहर को पांच सेक्टर में बांटा है. पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, जो कि बाहर से आने वाले पर्यटकों की मदद भी करेंगे.

शिमला के एसपी संजीव गांधी ने कहा कि शिमला में हुई बर्फबारी के बाद काफी तादात में पर्यटक शिमला का रुख कर रहे हैं. खासकर क्रिसमस मनाने के लिए पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं. पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए शिमला शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जवान तैनात कर दिए गए हैं. उन्होंने पर्यटकों से बर्फबारी के क्षेत्र में न जाने की भी अपील की.

रात में भी खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और ढाबे

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई है, जिससे वॉइट क्रिसमस की आस भी बड़ी है. उन्होंने पर्यटकों से हिमाचल आने की अपील की और कहा कि यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से अपना एंजॉय करें. पर्यटकों के लिए शिमला में रात में रेस्टोरेंट और ढाबे खुले रखने की छूट भी दी गई है, ताकि पर्यटकों को किसी भी इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वहीं शिमला शहर में हुई बर्फबारी के बाद बाहरी राज्यों से काफी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं. पर्यटकों को इस बार वॉइट क्रिसमस होने की उम्मदी है. पर्यटकों का कहना है कि वह शिमला बर्फ देखने आए थे और बीते दिन शिमला में बर्फबारी हुई, जिससे उनकी बर्फ देखने की इच्छा पूरी हो गई है. क्रिसमस पर भी शिमला में उम्मीद है कि बर्फबारी होगी और हम अच्छे से क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे.

क्रिसमस पर पयर्टकों से फुल होगा शिमला!

राजधानी शिमला बर्फबारी होने के बाद काफी तादात में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं. होटल में ऑक्युपेंसी भी 70 फीसदी से ज्यादा हो गई है. खासकर क्रिसमस के लिए एडवांस में ही बुकिंग करवाई गई है. 25 दिसंबर को शिमला पर्यटकों से पूरी तरह फुल होने वाला है. बर्फबारी होने से पर्यटन करोबारी भी खुश हैं. हॉट क्लियर रितेश का कहना है कि शिमला में बीते दिन भारी बर्फबारी हुई है, जिससे काफी तादात में बाहरी राज्यों से पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं. शिमला में होटल भी पूरी तरह से पैक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिमला में दो हजार से होटलों में रूम मिल रहे हैं. पर्यटन सीजन में कमरों के रेट भी बढ़ जाते हैं.

Related Articles

Back to top button