ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, 3 दिन में 3 आदिवासी युवकों की हत्या; दहशत में ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने तीन आदिवासी युवकों का बंदूक की नोंक पर अपहरण कर लिया. उसके बाद धारदार हथियार से तीनों युवकों की निर्मम हत्या कर दी. हत्या करने के बाद तीनों युवकों के शव को गांव बाहर फेंक दिया. वहीं शव के पास एक पर्चा भी छोड़ा है जिसमें युवकों पर पुलिस की मुखबारी करने का आरोप लगाया है.

बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने तांडव मचाया है. एक आदिवासी युवक की बंदूक की नोक पर अपहरण कर अपने साथ ले गए फिर युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी. मृतक युवक की पहचान मुकेश हेमला निवासी कमकानार के रूप में हुई है. वहीं इससे पहले भी नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो युवकों की हत्या कर दी थी. वहीं परिजनों ने डर के कारण पुलिस को सूचना नहीं दी थी.

युवक का अपहरण कर कर दी हत्या

जानकारी के मुताबिक, युवक रविवार को रेड्डी के साप्ताहिक बाजार गया हुआ था. जहां नक्सलियों ने युवक का अपहरण कर लिया था. सोमवार की सुबह रेड्डी गांव के तालाब के पास युवक का शव बरामद हुआ नक्सलियों ने शव के पास पर्चा भी छोड़ा है जिसमें मृतक युवक पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया. युवक की हत्या की जिम्मेदारी गंगालूर एरिया कमेटी ने ली है. इस कमेटी के सदस्यों ने पहले भी लोगों की हत्या की है.

पहले भी तीन युवकों की कर चुके हैं हत्या

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार गंगालूर एरिया कमेटी की स्मॉल एक्शन टीम ने इस हत्या को अंजाम दिया है. गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में नक्सलियों ने बीजापुर में यह तीसरी हत्या को अंजाम दिया है. इससे पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो आदिवासियों की हत्या की थी. गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली गांव में नक्सलियों ने शनिवार को जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक कमलू पोटाम समेत दो ग्रामीणों की हत्या कर दी थी. मृतक के परिजनों ने नक्सलियों की दहशत के चलते पुलिस को हत्या की जानकारी नहीं दी थी.

Related Articles

Back to top button