ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
मध्यप्रदेश

अस्पताल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला कैदी का शव, मचा हड़कंप

इंदौर: इंदौर की केंद्रीय जेल में 87,125 और 351की धारा में सजा काट रहे कैदी ने अस्पताल में इलाज के दौरान आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कैदी ने बीमारी से परेशान होकर एमवाय अस्पताल के कैदी वार्ड की बाथरूम में जाकर फांसी लगा कर आपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। संयोगितागंज थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इंदौर की केंद्रीय जेल में महेंद्र प्रजापत नाम का कैदी 87,125 और 351 की धाराओं में सजा काट रहा था और हर्निया की बीमारी से काफी दिनों से परेशान चल रहा था जिसका इलाज एमवाय अस्पताल के कैदी वार्ड में चल रहा था। मगर गुरुवार अल सुबह महेंद्र द्वारा कैदी वार्ड के बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम सभी साक्ष्य को जुटाने में लग गई है। मृतक महेंद्र मूलतः राजस्थान का रहने वाला था और इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में 87,125 और 351 की धाराओं में जेल में सजा काट रहा था। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button