ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में रफ्तार के कहर से भीषण सड़क हादसे में एक नाबालिग आदिवासी बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ट्राला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान में जाकर घुस गया, जिस में एक नाबालिग बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई है। बच्ची का पिता भी इस हादसे में घायल हुआ है, तो वहीं कई लोग अपनी जान बचाकर भाग गए वरना वह भी हादसे का शिकार हो जाते।  घटना छतरपुर शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सागर कानपुर रोड़ महोबा रोड महतों पेट्रोल पंप के पास की है। घटना और मामले की जानकारी लगने पर टीआई अरविन्द्र कूजुर और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, शव को उठाकर PM के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया और पंचनामा बनाकर मामले की जांच और कार्रवाई में जुट गई है।

दमोह।  हटा पन्ना राजमार्ग पर गैसाबाद में व्यारमा नदी पुल के पास यात्री बस और ट्रक की आमने – सामने भीषण भिड़ंत हो गई, इस हादसे में बस में सवार करीब 16 यात्री घायल हो गए। हटा से पन्ना जा रही हजारी ट्रेवल्स की बस की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। घायलों को डायल 100 और 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया है।

घटना में 16 यात्रियों को चोटें आई हैं 4 को दमोह जिला अस्पताल रैफर किया गया 12 यात्रियों को हटा सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया है, राहत की बात है कि 12 घायलों में कोई गंभीर नहीं सबको मामूली चोटें आई हैं। वहीं 4 लोगों को चेकअप के लिए दमोह रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button