ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में कलेक्टर रुचिका चौहान के आदेशानुसार सहायक आबकारी आयुक्त,ग्वालियर राकेश कुर्मी के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रह तथा परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा की सूचना पर आन्तरिक क्षेत्र में बड़ागांव जागीर बंजारा डेरा, बरसाना मोहल्ला कंजर डेरा में आबकारी बल द्वारा शुक्रवार को दबिश दी गई। आबकारी बल की दबिश के दौरान लगभग 25 हजार kg गुड लहान, 200 लीटर हाथ भट्टी  मदिरा बरामद की गई है।

उक्त कार्रवाई में जब्त मदिरा की कीमत 25 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। उक्त कार्रवाई ग्वालियर कंट्रोल रूम प्रभारी  रविशंकर यादव के निर्देशन में आबकारी उपनिरीक्षक विवेक पटसारिया, सतेंद्र सिंह मीना, शिवा रघुवंशी , सुचि जैन तथा तथा आरक्षक सत्यनारायण इंदौरिया, रवि बघेल,ब्रजेश नागर, एकल कुटे, नर्मदा,मातादीन धाकड़ ,चेतन जयंत  का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button