ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
मनोरंजन

बहन शमिता के लिए शिल्पा शेट्टी ने रखी बर्थडे पार्टी

शमिता शेट्टी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बिग बॉस 15 खत्म होने के बाद शमिता शेट्टी जमकर पार्टी कर रही हैं। बीती रात शिल्पा ने अपनी बहन के लिए एक बर्थडे पार्टी आयोजित की। जिसमें शमिता के कई दोस्त भी शामिल हुए। इस दौरान शिल्पा शेट्टी के साथ राज कुंद्रा भी नजर आए। मुंबई के एक आलीशान होटल में उनकी बर्थडे पार्टी ऑर्गनाइज की गई जिसमें शमिता शेट्टी को रेड कलर की ड्रेस पहने स्पॉट किया गया। उन्होंने अपने बाल खुले रखे हुए थे। वहीं शिल्पा ऑरेंज कलर की ड्रेस पहने नजर आईं। दोनों बहने बहुत खूबसूरत लग रही थीं। राखी सावंत के पति रितेश भी इस पार्टी का हिस्सा बने। ये पार्टी शिल्पा ने अपनी बहन के बर्थडे के लिए रखी थी। बिग बॉस 15 का हिस्सा रहीं कंटेस्टेंट रश्मि देसाई भी शमिता शेट्टी की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं। वहीं राजीव अदातिया भी पार्टी का हिस्सा बनने पहुंचे।शमिता ने मंगलवार रात अभिनेता राकेश बापट के साथ अपना जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन के लिए अभिनेत्री ने एक साइड स्लिट वाली एक सिल्वर ड्रेस पहनी थी। राकेश ने सोशल मीडिया पर शमिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे लव।’ राकेश और शमिता बिग बॉस ओटीटी के बाद रिलेशन में आए थे। 

Related Articles

Back to top button