ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
पंजाब

Payal Firing Case Solved: लुधियाना के पायल में गोलीबारी का मामला सुलझा, खन्ना पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार; हथियार बरामदपायल (विनायक): पायल के वार्ड नंबर 7 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पायल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित मैगजीन, .32 बोर के 5 जिंदा राउंड, 5 खाली खोल और एक वरना कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाजर सिंह पुत्र रुलदू राम और उसके पुत्र सुखवीर सिंह उर्फ बब्बू निवासी वार्ड नंबर 7, पायल तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव माजरी, थाना देहलों, जिला लुधियाना के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान (डी) खन्ना पवनजीत चौधरी ने बताया कि 7 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे पायल में गोलीबारी की वारदात हुई थी, जिसमें सतनाम सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी पायल गोली लगने से घायल हो गया। बाद में घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद थाना पायल के मुख्य अधिकारी सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल सतनाम सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 52 दिनांक 8 मार्च 2026 के तहत धारा 109, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना पायल में केस दर्ज किया। पुलिस जांच के दौरान मामले में बढ़े अपराध के रूप में धारा 253 बीएनएस तथा 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट भी शामिल किए गए हैं, जबकि जांच के बाद घटा अपराध के रूप में 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत इस मामले की जांच के लिए पुलिस कप्तान (डी) खन्ना श्री पवनजीत चौधरी की निगरानी में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया। इन टीमों की अगुवाई मोहित कुमार सिंगला डीएसपी (डी), जसबिंदर सिंह डीएसपी (पायल) और प्रीतपाल सिंह डीएसपी (स) द्वारा की गई। टीमों में इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ खन्ना, इंस्पेक्टर आकाश दत्त एसएचओ दोराहा तथा सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी एसएचओ पायल सहित पुलिस पार्टियां शामिल थीं। पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस टीमों ने ह्यूमन सोर्स, टेक्निकल सोर्स और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तेजी से जांच करते हुए नाजर सिंह और उसके पुत्र सुखवीर सिंह उर्फ बब्बू को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया, जिनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया .32 बोर का रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया।

पायल: पायल के वार्ड नंबर 7 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर घायल करने के मामले में पायल पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर सहित मैगजीन, .32 बोर के 5 जिंदा राउंड, 5 खाली खोल और एक वरना कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नाजर सिंह पुत्र रुलदू राम और उसके पुत्र सुखवीर सिंह उर्फ बब्बू निवासी वार्ड नंबर 7, पायल तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव माजरी, थाना देहलों, जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कप्तान (डी) खन्ना पवनजीत चौधरी ने बताया कि 7 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे पायल में गोलीबारी की वारदात हुई थी, जिसमें सतनाम सिंह पुत्र बीर सिंह निवासी पायल गोली लगने से घायल हो गया। बाद में घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद थाना पायल के मुख्य अधिकारी सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल सतनाम सिंह की पत्नी सरबजीत कौर के बयानों के आधार पर मुकदमा नंबर 52 दिनांक 8 मार्च 2026 के तहत धारा 109, 351(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना पायल में केस दर्ज किया।

पुलिस जांच के दौरान मामले में बढ़े अपराध के रूप में धारा 253 बीएनएस तथा 27, 54, 59 आर्म्स एक्ट भी शामिल किए गए हैं, जबकि जांच के बाद घटा अपराध के रूप में 25, 54, 59 आर्म्स एक्ट लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव और लुधियाना रेंज के डीआईजी सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों तथा खन्ना के एसएसपी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के नेतृत्व में शरारती तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत इस मामले की जांच के लिए पुलिस कप्तान (डी) खन्ना श्री पवनजीत चौधरी की निगरानी में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया।

इन टीमों की अगुवाई मोहित कुमार सिंगला डीएसपी (डी), जसबिंदर सिंह डीएसपी (पायल) और प्रीतपाल सिंह डीएसपी (स) द्वारा की गई। टीमों में इंस्पेक्टर जशनप्रीत सिंह इंचार्ज सीआईए स्टाफ खन्ना, इंस्पेक्टर आकाश दत्त एसएचओ दोराहा तथा सब इंस्पेक्टर तरविंदर कुमार बेदी एसएचओ पायल सहित पुलिस पार्टियां शामिल थीं। पवनजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस टीमों ने ह्यूमन सोर्स, टेक्निकल सोर्स और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से तेजी से जांच करते हुए नाजर सिंह और उसके पुत्र सुखवीर सिंह उर्फ बब्बू को कुछ ही घंटों में काबू कर लिया, जिनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया .32 बोर का रिवॉल्वर भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी सुखवीर सिंह उर्फ बब्बू अपने बचाव के लिए गांव माजरी, थाना देहलों, जिला लुधियाना में अपने ससुराल घर छिपने के लिए चला गया था, जहां उसके साले गुरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने उसे छिपाने के लिए पनाह दी। इस संबंध में पुलिस ने दोनों को भी उक्त मुकदमे में नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नाजर सिंह पंजाब होमगार्ड के जवान के रूप में साहनेवाल में तैनात था। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात के पीछे के असली कारणों और अन्य संभावित साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Related Articles

Back to top button