ब्रेकिंग
कुरुक्षेत्र: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के SDO की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया अवै... हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की सहजता बनी सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी और अमित शाह का भी मिला अटूट भरोसा अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हड़कंप! पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा पति, अस्पताल में कैंची से हमले... अंबाला साइबर पुलिस का 'ऑपरेशन ट्रेकटाउन', ऑनलाइन गेमिंग ऐप से 5 करोड़ ठगने वाले 2 मुख्य आरोपी मध्य प... सिरसा के देसूजोधा में गंदे पानी से हाहाकार! 30 से ज्यादा मरीज बठिंडा और लुधियाना रेफर, 10 दिन पहले ब... रीवा SP द्वारा रिटायर्ड IG सिकरवार पर निकाले 11.61 लाख की रिकवरी आदेश पर CAT ने लगाई रोक! SP को भेजा... ग्वालियर में बनेगा देश का नया टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन: 5 बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश, ज्योतिरादित... अज्ञातवास में पांडवों की प्यास बुझाने प्रकट हुई थी बाणगंगा! शिवपुरी सिद्धेश्वर धाम में स्थापित हैं ओ... नर्मदापुरम दौरे पर पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह का बड़ा बयान: मूंग खरीदी की बढ़ेगी तारीख, तवा पुल प... सावन में क्यों झूलते हैं झूला? गुना में सावन आते ही पड़े झूले, जानें शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण से जु...
मध्यप्रदेश

हरदा में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी, आपको बता दें कि इस हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है बताया जा रहा है कि तीनों ही हाट बाजार में दुकान चलाते थे और रात में काम खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे यह घटना बनदडा गांव की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुरा के रहने वाले शकूर कुरैशी हाट बाजार में मीट दुकान लगाने के बाद घर वापस लौट रहे थे, इस दौरान बाइक पर उनके साथ दिनेश और नूर खान भी मौजूद थे। तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घायलों को राहगीरों ने जिला अस्पताल हरदा पहुंचाया यहां शाकूर कुरैशी और दिनेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को भोपाल रेफर किया गया, इसमें शाकूर कुरैशी की भोपाल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मौत हो गई। दिनेश ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, शनिवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस ने डंपर को पुलिस थाने लाकर खड़ा किया है।

Related Articles

Back to top button