ब्रेकिंग
जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत...
मध्यप्रदेश

इंदौर में प्रेम प्रसंग में दो पक्षों में हुआ विवाद, दो बदमाशों ने तीन युवकों को चाकू मारकर किया घायल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर में चाक़ूबाजी की घटना लगातार सामने आ रही हैं। एक ऐसा ही मामला एमआईजी क्षेत्र से सामने आया है जहां प्रेम प्रसंग के कारण दो परिवार आमने – सामने हो गए उसी दौरान बातचीत करते समय विवाद हो गया, जिस में दो बदमाशों ने तीन युवको पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का है जहां हितेश नाम के युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था, इसी बीच युवती के घरवालों को पता चला जिसके बाद वह हितेश के परिवार बालों से बातचीत करने पहुंचे तभी दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

 इसी बीच युवती के भाई लवेश और उसके साथी ने पियूष और दो अन्य पर चाकू से हमला क़र घायल कर दिया। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया की पियूष और उसके दो साथियों और दो युवको ने चाकू से हमला कर घायल किया है, पियूष को अस्पताल भर्ती कराया है इस मामले में लोगों ने एक युवक को मौक़े पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ा है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button