ब्रेकिंग
इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि... पीएम मोदी का पोस्ट डिलीट होने पर भड़की सरकार, मेटा चीफ जोएल कपलान ने अश्विनी वैष्णव से मिलकर मांगी म... सावन कांवड़ यात्रा: गलती से कांवड़ जमीन पर गिर जाए या टूट जाए तो डरें नहीं, करें ये अचूक उपाय बालों के झड़ने के पीछे कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं? जानें शरीर में दिखने वाले 5 संकेत और घरेलू उपाय
मध्यप्रदेश

रीवा में लाड़ली पथ पर नकली पुलिसकर्मी बनकर घूम रहीं थीं युवतियां, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रीवा।मध्य प्रदेश के रीवा की सिविल लाइन पुलिस ने दो नकली महिला पुलिसकर्मियों को पकड़ा है जो नकली पुलिस बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही पकड़ी गईं। दोनों महिलाएं आरक्षक की वर्दी पहने हुई थी और दोनों रीवा शहर की ही रहने वाली हैं। इनके पास से झोले में थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर की भी वर्दी के साथ ही पुलिस का नकली कार्ड भी मिला है।

रीवा के सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार की रात दो महिला पुलिसकर्मियों को पकड़ा है जो आरक्षक की वर्दी में थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की दोनों महिलाएं नकली वर्दी में घूम रही हैं जो किसी को भी अपना ठगी का शिकार बना सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को पकड़कर अपने साथ थाने ले आई जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 बताया जा रहा है की महिलाओं के पास मौजूद झोले में थाना प्रभारी और सब इंस्पेक्टर की भी वर्दी मिली है जिसको समय – समय पर पहनकर ये अपना रौब दिखाती थीं। इनके पास से पुलिस का नकली कार्ड भी मिला है जिसका उपयोग टोल प्लाजा में करती थी। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है की किस उद्देश को लेकर इन्होंने ये नकली वर्दी पहन रखी थी और अभी तक कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है। यह कार्रवाई सिविल लाइन पुलिस और कोड रेड टीम द्वारा की गई है।

Related Articles

Back to top button