ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

अमित शाह ने असम में की चुनावी जनसभा, बोले- मोदी राज में चीन नहीं ले सका एक इंच भी जमीन

लखीमपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम के लखीमपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय चीन के आक्रमण के दौरान असम को अकेला छोड़ दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में चीन एक इंच भी जमीन भारत की नहीं ले सका।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आपको 19 अप्रैल को फैसला करना होगा कि आपका सांसद कौन होगा। कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और अगला प्रधान मंत्री कौन होगा। आपके पास दो विकल्प हैं। एक है राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडी गठबंधन है और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है।

कांग्रेस ने लटकाए रखा राम मंदिर का मुद्दा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं आज आपको बताना चाहता हूं कि आने वाले दिनों में असम देश के अन्य राज्यों की तरह एक विकसित राज्य बन जाएगा। कांग्रेस पार्टी ने वर्षों से राम मंदिर मुद्दे को लटका रखा था। यह पीएम मोदी के समय में फैसला आया। उनके समय ‘भूमि पूजन’ हुआ और आखिरकार 22 जनवरी को ‘प्राणप्रतिष्ठा’ हुई।

असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 कभी नहीं भूलें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम के लोग कभी नहीं भूलेंगे कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने चीनी आक्रमण के दौरान असम को ‘बाय-बाय’ कहा था। पीएम मोदी की सरकार के तहत, चीन हमारी एक इंच जमीन का भी अतिक्रमण नहीं कर सका। असम और अरुणाचल प्रदेश 1962 को कभी नहीं भूल सकते।

Related Articles

Back to top button