ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

इंदौर में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, पैदल आए युवकों ने की फायरिंग

इंदौर।  मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार की देर रात तीन बदमाशों ने एक डॉक्टर को सीने में गोली मार दी और मोके से फरार हो गए। वहीं डॉक्टर को अस्पताल लेकर जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के कुंदन नगर का है। जहां 32 साल के डॉक्टर सुनील साहू अपना क्लिनिक चलाते थे।

वह क्लीनिक पर बैठे हुए थे तभी तीन बदमाशों ने अपना इलाज कराया फिर वह चले गए कुछ देर बाद फिर वह तीनों बदमाश आए और डॉक्टर को गोली मार दी, यह गोली डॉक्टर के सीने में लगी सुनील को जल्द ही अस्पताल लेकर जाया गया जहां उनकी मौत हो गई, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस पूरे मामले को लेकर एसीपी रुबुना मिजवानी ने बताया की घटना देर रात 10 से 10:30 बजे की है बारिश हो रही थी तभी लाइट चली गई थी। उसी दौरान तीनों युवक आए डॉक्टर से इलाज कराया फिर चले गए, कुछ मिनिट के बाद फिर वापस आए और सीने में गोली मार दी। डॉ सुनील मूल रूप से गुना के रहने वाले थे और दो महीने पहले ही क्लीनिक कुंदन नगर में खोला था और इंदौर में दो साल से पराशर नगर में अपनी पत्नी के साथ रहते थे।

Related Articles

Back to top button