ब्रेकिंग
Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्...
मध्यप्रदेश

पन्ना में किसान की चमक गई किस्मत, खेत में एक साथ मिले दो बेशकीमती हीरे

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरा देश – दुनिया में बेशकीमती हीरों के लिए प्रसिद्ध है, अब तो हीरों की नगरी पन्ना में खेतों में भी सब्जी और भाजी की जगह हीरे निकलने लगे हैं। कुछ ऐसा ही मामला शुक्रवार को फिर देखने को मिला, बता दें कि शुक्रवार को रमखिरिया निवासी किसान राम नरेश दुबे और उसके चार साथियों को रमखिरिया निजी क्षेत्र से दो चमचमाते हुए हीरे मिले हैं, जिनका वजन क्रमशः 8 कैरेट 30 सेंट व 0.90 सेंट है। इन दोनों हीरों को आगामी हीरों की नीलामी में रखा जाएगा।

किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि हीरा मिलने से उसे और उसके सभी पार्टनर को बहुत खुशी है, और नीलामी के बाद मिलने वाले पैसों से वह अपने व अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में यह पैसा खर्च करेंगे। किसान ने बताया कि वह साल भर से अधिक समय से हीरों की तलाश कर रहे थे। वहीं हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि यह कम उज्ज्वल किस्म के हीरे है। इन दोनों हीरों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है।

Related Articles

Back to top button