ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

इंदौर-भोपाल रोड पर बड़ा हादसा… तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत

सीहोर। इंदौर-भोपाल रोड पर अंधी रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों की चपेट में आने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार को भी जब कोठरी के चचेरे भाई बाइक से जा रहे थे, तो ट्राले की चपेट में आने से दोनो की मौके पर मौत हो गई।

घटना इतनी दर्दनाक थी कि सड़क पर चारों तरफ खून ही खून नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची अमलाहा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्राले को डोडी चौकी पर खड़ा कराया है।

दोनों की मौके पर ही हो गई मौत

जानकारी के अनुसार अमलाहा चौकी के तहत आने वाले ग्राम कोठरी में सुबह 11.30 बजे भोपाल से इंदौर की तरफ जा रही ट्राले ने आगे चल रहे बाइक सवार चचेरे भाई अजय वर्मा पिता घासीराम 22 वर्ष व विनय वर्मा पिता ज्ञानचंद 24 वर्ष निवासी कोठरी को रौंद दिया।

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर चारों तरफ खून फैल गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या पर लोगों की भीड़ लग गई, वहीं सूचना मिलने पर अमलाहा चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोठरी में डिवाइडर के पास हुआ हादसा

मालूम हो कि आए दिन इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित कोठरी के ब्रिज पर तकनीकि गड़बड़ी के कारण हादसे होते रहते हैं। यह हादसा ब्रिज के पास हुआ। जब दोनों युवक डिवाइडर के पास से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से आए ट्राले ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों युवकों के ऊपर से निकले ट्राले के कारण सड़क पर खून ही खून नजर आ रहा था, जिसे फायर ब्रिगेड की मदद से हटाया गया।

Related Articles

Back to top button