ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

न 2 गज जमीन और न ही भारत रत्न…कांग्रेस ने नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया, भाई मनोहर ने उठाए सवाल

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल मामले को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के भाई मनोहर राव ने कहा कि कांग्रेस को 20 साल पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि उन्होंने अपने नेता पीवी नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया. कांग्रेस ने उन्हें दो गज जमीन भी नहीं दी और न ही उनके लिए एक भी प्रतिमा बनवाई और न ही उन्हें भारत रत्न दिया.

यहां तक ​​कि सोनिया गांधी भी उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुई थीं. मनोहर राव ने कहा कि कांग्रेस ने नरसिम्हा राव के लिए पार्टी दफ्तर के ताले भी नहीं खोले. भाजपा निश्चित रूप से डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जमीन देगी. कुछ औपचारिकताएं हैं, जो कांग्रेस पूरा करे. बीजेपी स्मारक के लिए जरूर जमीन देगी. उन्होंने कहा कि नरसिम्हा राव और मनमोहन सिंह की जोड़ी गुरु-शिष्य की जोड़ी थी.

कांग्रेस ने नरसिम्हा राव को कितना सम्मान दिया

मनमोहन राव ने कहा कि नरसिम्हा राव ने डॉक्टर मनमोहन सिंह पूरी छूट दी थी. उनके कार्यकाल में मनमोहन सिंह को खूब ख्याति मिली क्योंकि उन्होंने (नरसिम्हा राव) वित्त मंत्री के रूप में मनमोहन सिंह को काम करने की आजादी दी थी. इस दौरान मनमोहन सिंह ने कई ऐतिहासिक फैसले किए. देश को आर्थिक संकट से बचाया. मगर मनमोहन सिंह की सरकार में उनके गुरु नरसिम्हा राव को क्या मिला?

मनोहर राव ने आगे कहा कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री…पूरी कैबिनेट शामिल थी. लेकिन नरसिम्हा राव के अंतिम संस्कार में कोई शामिल नहीं हुआ. क्या वे लोग हैदराबाद नहीं आ सकते थे? सोनिया गांधी उस समय एआईसीसी की प्रेसिडेंट थीं. क्या वह हैदराबाद नहीं आ सकती थीं? बाकी जगहों पर तो वह जाती थीं. मगर यहां नहीं आई.

BJP मनमोहन सिंह के स्मारक स्थल के लिए जगह देगी

हम मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताते हैं. उनके और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताते हैं. बीजेपी उनके स्मारक स्थल बनाने के लिए जगह देगी. ट्रस्त बनाए जाने की बात चल रही है. इसके बाद स्मारक के लिए जमीन आवंटित कर दी जाएगी. दरअसल, कांग्रेस मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने के लिए राजघाट के पास जमीन चाहती थी. उसका कहना था वहीं अंतिम संस्कार हो और वहीं समाधि बने.

Related Articles

Back to top button