ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
हरियाणा

किसान आंदोलन को खाप नेताओं का समर्थन, हिसार में बुलाई महापंचायत, रेसलर बजरंग पुनिया भी हुए शामिल

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इस आंदोलन को हरियाणा की खाप पंचायतों ने खुला समर्थन दिया है. इसी के तहत हिसार में रविवार 29 दिसंबर को एक खाप महापंचायत का आयोजन किया गया. बास अनाज मंडी में आयोजित इस महापंचायत का एजेंडा सभी किसान संगठनों को एकजुट कर आंदोलन को आगे बढ़ाना था. इस महापंचायत में आंदोलन कर रहे किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए हालांकि संयुक्त किसान मोर्चा से कोई प्रतिनिधि महापंचायत में नहीं पहुंचा.

वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंढेर और बजरंग पुनिया भी खाप महापंचायत में पहुंचे थे. महापंचायत में खाप प्रतिनिधियों ने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन करने की अपील की है. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि हम चाहते हैं कि सभी किसान संगठन एक साथ आएं और आंदोलन में शामिल हों. उन्होंने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल जी 34 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान

पंढेर ने कहा कि 30 दिसंबर (सोमवार) को हमने पंजाब बंद का आह्वान किया है, उसका सभी लोगों को समर्थन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची है, कोर्ट को सरकार को ये निर्देश देना चाहिए कि वो किसानों की वाजिब मांगों को माने. नेता ने कहा कि किसान आंदोलन में हरियाणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और ऐसे में जब खापों ने महापंचायत का फैसला किया तो वो इसमें शामिल होने आए हैं.

बजरंग पूनिया ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

वहीं रेसलर बजरंग पूनिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का काम फूट डालना है, वो आंदोलन को दबाना चाहता है. लेकिन हम सभी किसान संगठनों से अपील करते हैं कि इस लड़ाई में इकट्ठे हो जाएं और एकजुटता के साथ इस लड़ाई को लड़ें. पूनिया ने कहा कि उनकी भी कई किसान नेताओं से बातचीत होती रहती है. सब एक होकर लड़ेंगे तभी किसानों की बात मानी जाएगी. उन्होंने कहा वो किसानों के साथ हमेशा साथ खड़े हैं.

Related Articles

Back to top button