ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मध्यप्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे महाकाल मंदिर, बोले- ‘दर्शन कर मैं धन्य हुआ’

उज्जैन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत लंबे समय से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी। लेकिन सभी जानते है कि जब तक महाकाल ना चाहें, तब तक उनके कोई उनके दर्शन नहीं कर सकता। महाकाल की कृपा हुई और मैं आज यहां पहुंचकर उनके चरणों में अपना मस्तक रखा।

उन्होंने कहा कि मैं महाकाल के दर्शन करने खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूं। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को महू में सेना के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। अब वे इंदौर से सीधे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

श्री महाकाल महालोक को निहारा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी ने श्री महाकाल महालोक में बनाई गई भगवान की शिव की मूर्तियों को निहारा। यहां वाहन में बैठकर उन्होंने महाकाल महालोक के दर्शन किए। रक्षा मंत्री ने विश्व शांति की कामना के साथ देश की जनता की खुशहाली और देश की तरक्की उन्नति के लिए मंगल कामना की।

महाकाल दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में साल के आखिरी दिनों में देशभर से श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश का दिन होने से दिनभर में डेढ़ लाख से अधिक भक्त मंदिर पहुंचे। आज सोमवती अमावस्या होने से शिप्रा व सोमकुंड में पर्व स्नान करने आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर पहुंच रहे हैं।

मंदिर प्रशासन ने अभी त्रिवेणी संग्रहालय से प्रवेश की व्यवस्था कर रखी है। भीड़ अधिक होने पर भक्तों को चारधाम आश्रम से शक्तिपथ के रास्ते महाकाल महालोक होते हुए मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button