ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
देश

सीबीआइ ने कर्नाटक के भाजपा नेता की हत्या में छह को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। सीबीआइ ने कर्नाटक के भाजपा नेता योगेश गौड़ा की हत्या में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। धारवाड़ निवासी योगेश जिला पंचायत सदस्य थे।

अधिकारियों ने बताया कि योगेश की हत्या के मामले में दिनेश, सुनील, नूतन, अश्वथ, शाहनवाज और नजीर अहमद को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआइ ने पिछले साल सितंबर में इस मामले की जांच शुरू की थी। आरोपितों को सोमवार को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिनों की सीबीआइ हिरासत में भेज दिया गया। सीबीआइ के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, ‘एजेंसी ने 20 नवंबर 2019 को एक आरोपित को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद 29 फरवरी 2020 को छह आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं।’ कर्नाटक पुलिस इस मामले में छह आरोपितों के खिलाफ नौ सितंबर 2016 को आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

योगेश सप्तपुरा में जिम का संचालन करते थे। वहीं 15 जून 2016 को उनकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का मुख्य आरोपित बासवराज शिवप्पा मुत्तगी पहले योगेश का दोस्त था। बाद में दोनों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता हो गई थी। जमीन खरीद को लेकर दोनों में विवाद भी हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button