ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मध्यप्रदेश

साल के पहले दिन खजराना में भक्तों का उमड़ा सैलाब, गणेश जी के दर्शन कर की सुख समृद्धि की कामना

इंदौर : इंदौर में नए वर्ष के पहले दिन अधिकांश लोग भगवान गणेश के दर्शन के बाद कार्य की शुरुआत करते हैं। ऐसा माना जाता है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश के पहले दिन दर्शन से साल भर तक व्यक्ति को सुख शांति समृद्धि का भगवान से आशीर्वाद मिलता है। इसी के चलते नए वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु विश्व प्रसिद्द खजराना गणेश के दरबार में दर्शन के लिए पहुंचे और सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए थे। इंदौर के अलावा प्रदेशभर से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंचे और गणेश जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और नए वर्ष की शुरुआत की।

आज के दिन भगवान गणेश जी का काफी सुन्दर और आकर्षक श्रृंगार किया गया था। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुले। इसके बाद महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निगम कमिश्नर शिवम ने भी मंदिर में पहुंचकर गणेश जी के दर्शन करते हुए शहर की सुख सम्रद्धि की कामना की। निगम कमिश्नर के मुताबिक साल के पहले दिन मंदिर में दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। ओमान के मुताबिक आज 3 से 4 लाख श्रद्धालु दर्शन करेंगे। ऐसे में उन्हें दर्शन के लिए किसी तरह की परेशानी ना हो। इसके लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। एक आंकड़ें के मुताबिक़ 2024 के पहले दिन खजराना गणेश मंदिर में 5 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

Related Articles

Back to top button