ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

इंदौर में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ नए साल का आगाज, पुलिस रही सतर्क, ड्रोन कैमरे से रखी गई नजर

इंदौर: देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में नए साल का आगमन शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। पब, बार गार्डन समयानुसार पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार बंद किए गए। किसी प्रकार का कोई हुड़दंग शहर में नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन रात भर सड़कों पर रहा और ड्रोन कैमरों से सभी क्षेत्रों की निगरानी रखी गई। ब्रीथ एनालाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों को चैक किया गया और कई वाहन ज़ब्त किए गए।

बता दें 2024 की विदाई और 2025 के आगमन के लिए शहर पूरी तरीक़े से तैयार था। देर रात तक प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार हर जगह शांतिमय तरीके से आयोजन हुए और हर जगह ख़ुशी का माहौल था। किसी प्रकार का कोई विवाद सामने नहीं आया। पुलिस की सतर्कता से कोई सड़क हादसा भी नहीं हुआ। इंदौर पुलिस द्वारा तय समय अनुसार सभी पब और बार और जितनी भी पार्टियां है समय पर बंद हुई और आम जनता ने पालन भी किया। पुलिस कमिशनर संतोष कुमार सिंह स्वयं फिल्ड पर मौजूद रहे। उन्होंने देर रात मीडिया से बात करते हुए सभी को नववर्ष की बधाई दी और बताया कि नियमानुसार सभी पब और बार बंद हो चुके हैं।शांतिपूर्ण तरीक़े से सब जनता अपने घर जा रही है। ड्रोन कैमरे से निगरानी रखी जा रही है। ब्रीथ एनालाइजर से चैक भी किया जा रहा है शहर की जनता जब तक घर नहीं पहुँच जाती तब तक पुलिस सड़क पर रहेगी।

Related Articles

Back to top button