ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
मध्यप्रदेश

पत्नी के साथ मनाना चाहता था नया साल, पत्नी ने मना किया तो पति ने उठाया खौफनाक कदम

छतरपुर : छतरपुर में 31 और नया साल मनाने के चक्कर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पत्नी के साथ नया साल मनाने की चाहत पूरी न होने पर पति ने जानलेवा कदम उठा लिया और जहर खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया है। जहां अब दोनों का नया साल अस्पताल के पलंग पर मन रहा है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के बेड़री/गंज गांव का है। जहां हाल ही में हनी और विनीता की शादी हुई थी 26 साल की विनीता अपने घर मायके आई हुई थी और 31 दिसबंर को उसका 30 वर्षीय पति हनी सिंह उसे (अपनी पत्नी को) लेने उसके घर पहुंचा था। हनी की मानें तो वह अपनी पत्नी के साथ 31 और नया साल मनाना चाहता है और वह उसे लेने उसके घर ससुराल आया था और पत्नी से कहा कि वह अपने घर (ससुराल) चलो। इस पर पत्नी ने अभी उसके साथ जाने से मना कर दिया और कहा कि मनाना है तो यहीं मना लो (वह नया साल अपने मायके में ही मनायेगी) जिसपर पति नहीं माना और वह उसे चलने की जिद करने लगा, उससे बार-बार मनाता और ससुराल चलने के लिए कहता रहा, पर पत्नी नहीं मानी जिससे वह निराश और हताश हो गया और उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ का खा लिया और अपनी जान देने का प्रयास किया। पता चलने और हालत बिगड़ने पर परिवार (ससुराल) वाले उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल ले गए। उसकी हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसे मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया और ईलाज चल रहा है। तो वहीं अब उसका नया साल अस्पताल के वार्ड और पलंग पर मन रहा है।

●पत्नी बोली बहुत चाहता है पति..

पत्नी विनीता की मानें तो उसका पति उसे बहुत चाहता है और उसके बिना नहीं रह पाता और वह इस बार नया साल उसके साथ मनाना चाहता था जिसके लिए उसने कहा मनाना है तो यहीं (मेरे मायके में ही) मना लो पर वह मुझे ससुराल ले जाना चाहता था जिसपर मैनें ससुराल जाने से मना कर दिया वह मनाते रहे मैं नहीं मानी तो गुस्से में आकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया।

●अस्पताल के पलंग पर किया नया साल सेलिब्रेट..

अब आलम यह है कि दोनों का 31 और नया साल खराब हो गया है और अब हमारा नया साल ना मायके में मन रहा और ना ही ससुराल में अब वह अस्पताल के वार्ड और पलंग पर मन रहा है।

Related Articles

Back to top button